Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 जून 2021: आज इन 5 राशियों को मिलेगा परेशानियों से छुटकारा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कामकाज में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | ननिहाल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | कार्यक्षेत्र में पूर्व में किये गए बदलाव आपके लिए शुभ साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | घर में आज कोई बड़ा खर्चा होने वाला है, जो बजट को बिगाड़ने वाला है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | जीवनसाथी की किसी बात का विरोध करना तनाव की वजह बन सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन चुनौतीभरा लेकिन लाभप्रद साबित होगा | घर परिवार के सदस्यों में प्रेम भावना बढ़ेगी | आज किसी काम से आपको मित्र के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है | विवाहित जातक जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा प्रतीत हो रहा है | अचानक कई काम सामने आ सकते है, जिस वजह से असमंझस की स्थिति बनेगी | आर्थिक स्थिति को लेकर शुभ संकेत मिल रहे है | जीवनसाथी संग कुछ जरुरी बाते होने वाली है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | पारिवारिक मसले आज सुलझते नजर आ रहे है, आपको भी थोड़े प्रयास करने होंगे | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा | अपने कुछ व्यर्थ खर्चो पर आपको लगाम लगाने की जरूरत है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज में आपको सावधानी बरतनी होगी | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो से मार्गदर्शन मिलेगा | व्यापारी मनचाहा लाभ कमाने में असमर्थ होंगे, लेकिन स्थिति जल्द ही काबू में होगी | दाम्पत्य जीवन में तनाव होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | समाज के लिए किया गया कोई कार्य आपको मान सम्मान दिलाएगा | यदि कोई क़ानूनी विवाद चल रहा है, तो उसे आपस में सुलझाने की कोशिश करे तो बेहतर है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे राय मांग सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सफलता देने वाला साबित होगा | आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही निपटा लेंगे | आपको भविष्य की योजनाओ पर काम करने की जरूरत है | घर में विवाहयोग्य सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा होगी, जिससे ख़ुशी का माहौल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में उपहार मिल सकता है | धन निवेश को लेकर आप किसी से राय ले सकते है | विदेश में पढ़ने की सोच रहे जातक इस दिशा में कार्य करेंगे | दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | आज के दिन अपने निजी मामले किसी से शेयर ना करे, तो बेहतर है | आज धर्म कर्म के कार्यो की ओर आप आकर्षित होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी कामकाज में हाथ बांटने की इच्छा जाहिर कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी अकस्मात घटना के चलते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है | व्यापारी जातको को कुछ बदलाव की जरूरत महसूस होगी | संतान की गलत संगति को लेकर चिंतित होंगे, आपको इस बारे में संतान से बात करने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | पूर्व में किया गया कोई कार्य आपको लाभ दिलाने वाला है | व्यापार विस्तार की योजना बना रहे जातको को अभी ठहरने की जरूरत है | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | प्रेम जीवन वाले जातको लिए आज का दिन खास साबित होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर