Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 जून 2021: आज इन राशियों पर है शनिदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 11 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापारी जातक अपनी योजनाओ को सुधारने में लगे रहेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि आपको अपने खर्चो पर संयम बरतने की जरूरत है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है, जिस वजह से आपके कुछ कार्य फलित होंगे | आज आपके विरोधी सक्रीय है, थोड़े सावधान रहे | व्यापारी जातको को आज अच्छा लाभ होगा | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से विवाद हो सकता है, इससे बचने की कोशिश करे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्चा भी पीछे आ रहा है | किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता आ सकता है | आज संतान को लेकर मिली कोई खबर निराश कर सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको को लाभ होगा | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस से जल्दी निकल सकते है | किसी निजी कार्य को लेकर की गयी भागदौड़ थकान की वजह बनेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम की बयार रहेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपके किसी कार्य का प्रभाव आपकी छवि पर पड़ेगा, कोशिश करे ये सकारात्मक हो | किसी क़ानूनी मसले में मदद मिलेगी | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | विवाह योग्य जातको के लिए आज विवाह प्रस्ताव आने वाले है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन खास साबित होगा | आज के दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखे | शाम को किसी पुराने मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सुख सुविधा से जुडी किसी चीज की खरीद हो सकती है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन भागदौड़ में बीतेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही मनमुटाव की स्थिति किसी तीसरे के दखल के दूर होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको के अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ रहेगा | माता जी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मन में कुछ बाते चलेगी, जिस वजह से थोड़े परेशान हो सकते है | अच्छा होगा इन्हे किसी से शेयर करे | आपके किसी करीबी को आपसे मदद की दरकार होगी | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से कुछ जरूरी बाते होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | व्यापारी जातको की मेहनत रंग लाएगी, नए लाभ होंगे | आज अचानक आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है | आज बाहर के खानपान से दूरी रखे, समस्या हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज दिन ख़ास साबित होने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | नौकरीपेशा जातको पर काम का भार बढ़ेगा, आप इसे तनाव के रूप में हावी ना होने दे | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | संतान आपको कोई शुभ समाचार दे सकती है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को जल्द ही सफलता मिलेगी | शाम का समय परिवार संग बीतेगा, इस दौरान आपको अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होगा |  आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर