Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 जून 2021: इन राशियों को मिलेगा गणपति का आशीर्वाद, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Jun 15 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज जरुरी काम के लिए जाने से पहले घर के बड़ो का आशीर्वाद अवश्य ले | प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े जातको को आज लाभ होगा | आज के दिन बड़े लेनदेनों में खास सावधानी बरतनी होगी | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय से कुछ शिकायत रहेगी, जो विवाद की वजह बनेगी | कामकाज को लेकर दिन फलदायी रहेगा | शाम को किसी अतिथि के आगमन के संकेत मिल रहे है, जिस वजह से कोई खर्चा हो सकता है |

 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का न्यौता मिल सकता है | आज अपनी वाणी पर संयम रखे, आपकी कही कोई बात परिवार के सदस्य को बुरी लग सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | भौतिक सुख साधनो पर कुछ खर्चा कर सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | इस राशि के छात्र किसी चीज को लेकर भ्रमित हो सकते है | आपके खुशमिजाज स्वाभाव के कारण लोग आपसे दोस्ती करने के लिए आगे आएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अपने व्यापार को लेकर आप कुछ नई योजनाओ पर काम करेंगे | नौकरीपेशा जातको को अपने शत्रुओ की हरकतों पर नजर रखने की जरूरत है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उससे आज मुक्ति मिल सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इसीलिए अपने जरूरी कार्यो को पूर्ण सावधानी से करे तो बेहतर है | किसी को उधार दिया धन मिलने के संकेत है, आपको भी प्रयास करने होंगे | जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | छात्रों को शैक्षणिक दिशा में बदलाव करने की जरूरत महसूस हो सकती है | आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी बरते चोट लगने की सम्भावना है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन खुशियों भरा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अधूरे कार्य पुरे होंगे जिससे आप राहत की साँस लेंगे | शाम के समय मित्रो संग मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | आज पड़ोसी से दूरी रखे, विवाद होने की सम्भावना है | शाम को पिताजी से कोई उपहार मिल सकता है, आप प्रसन्न होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | आपको कार्यो का फल आपकी मेहनत के अनुरूप ही मिलेगा | आपको आय व्यय में संतुलन बनाकर रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मतभेदों को दूर करने का प्रयास करेंगे | आपकी सेहत उत्तम रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | पुरखो की जमीन जायदाद से कोई लाभ हो सकता है | राजनीति से जुड़े इस राशि के जातको के लिए दिन फलदायी है | माताजी के साथ खरीददारी के लिए जा सकते है | जीवनसाथी से संतान के भविष्य को लेकर चर्चा होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय से मन में दबी किसी कार्य को करने की इच्छा आज पूरी होने वाली है | ससुराल पक्ष से आर्थिक लेनदेन से बचे | कामकाज को लेकर सकारात्मक फल मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका कुछ मामलों में फलदायी साबित होगा | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | आपको घर के बुजुर्गो संग समय बिताने की जरूरत है | आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से गहमागहमी हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर