Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 जून 2021: इन 5 राशियों के प्रबल है सितारे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 16 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि किसी कार्य में देरी चिंतित कर सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है, अटका हुआ धन मिलने के आसार बन रहे है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है | आज किसी घरेलू काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है, आपको सेहत पर ध्यान देना होगा |

 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | कार्यक्षेत्र के माहौल में आया बदलाव आपको रास आएगा | आज सुख सुविधा की किसी चीज पर खर्चा कर सकते है | नए निवेश के लिए दिन शुभ है | रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए शाम के समय उनके लिए कोई उपहार खरीद सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन नयापन लिए है, ये आपको स्वयं महसूस होगा | माता पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे | नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | आज किसी मित्र से मुलाकात आपको किसी समस्या का हल दे सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | बड़े जोखिम वाले कार्यो को करने से बचे, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है | आज किसी सरकारी कार्य में रुकावट आ सकती है | इस राशि की महिलाओ के लिए आज का दिन बेहद शुभ है | विवाहितो के गृहस्थ जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज दोस्तों संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | आज कोई वस्तु खरीदने की इच्छा होगी, लेकिन जेब इसकी इजाजत नहीं देगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन फलदायी रहेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी संग शाम को अच्छा समय बिताएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर स्थितियां काबू में रहेगी | परिवार में घर की मरम्मत को लेकर चर्चा हो सकती है | सेहत को लेकर किसी भी चीज को नजरअंदाज ना करे | विवाहयोग्य सदस्य के विवाह पर मोहर लग सकती है, जिससे  ख़ुशी का माहौल रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | अपने कार्यो में आज अतिरिक्त सावधानी बरते तो उत्तम है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में दुसरो के विवाद में टांग ना अड़ाए | आज के दिन यात्रा करने से बचे, चोट लगने की सम्भावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में मिश्रित परिणाम लेकर आया है | कामकाज को लेकर दिन सकारात्मक रहेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | घर में जायदाद के बंटवारे की बात से परेशान हो सकते है | अजीविका के क्षेत्र में काम कर रहे जातको के लिए दिन प्रभावी रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको के लिए दिन लाभ लेकर आया है | शाम के समय परिवार के सदस्य के लिए कुछ खरीद सकते है | नई सम्पति खरीदने की सोच रहे जातको इससे जुड़े सभी पहलुओं पर नजर डाल ले | निजी जीवन सुखी रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | विदेश में रहने वाले परिजनों से शुभ समाचार मिलने वाला है | आपको संतान की संगत पर ध्यान देने की जरूरत है | परिवार में लम्बे समय से चल रहे विवाद से मुक्ति मिलने के आसार बन रहे है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन किसी को भी उधार धन देने से बचे, वापस मिलने की सम्भावना कम है | अपने खर्चो में कमी लाने को लेकर आप कोई योजना बना सकते है |  शाम को माता पिता संग नजदीकी मंदिर में देवदर्शन के लिए जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर