Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 जून 2021: इन राशियों के जातको की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, जानिए अपनी राशि का हाल…

Jun 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | ऑफिस में काम अधिक रहेगा, जिस वजह से परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे | राजनीति से जुड़े जातको को संभलकर रहने की जरूरत है | आज जीवनसाथी से किसी चीज की अपेक्षा करना निराशा की वजह बन सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कारोबारियों के लिए निवेश के नए रास्ते खुल सकते है | नौकरीपेशा जातक आज के दिन विवाद में पड़ने से बचे | संतान से मिला कोई समाचार उनके भविष्य की चिंता को कम करेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, आपसी सामंझस्य बढ़ेगा |

 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीक रहेगा | आज के दिन क़ानूनी विवाद आपके लिए मुसीबत की वजह बनेगा |  शाम को घर में किसी जरुरी मुद्दे पर बहस होने की सम्भावना है | व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | बढ़े हुए आत्मविश्वास के चलते आपका दिन सकारात्मकता में बीतेगा | नौकरीपेशा जातक आज सावधान रहे, लोग आपकी उदारता का फायदा उठा सकते है | घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ खरीददारी कर सकते है | कामकाज में मन लगेगा, जिससे शुभ फल की प्राप्ति होगी | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को अपने परिवार से मिलवा सकते है | वैसे स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े सतर्क रहे तो बेहतर है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | लम्बे समय से अटका कोई काम थोड़ी मेहनत से पूरा होगा | व्यापारियों को कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी | आज के दिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले इसके दूरगामी परिणामो पर भी गौर करे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य में उम्मीद से धन का खर्च होना चिंतित कर सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको पर काम का दबाव बढ़ने के चलते तनाव हावी हो सकता है | दांपत्य जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मध्यम प्रभाव का रहेगा | जिस वजह से इस राशि के नौकरीपेशा जातको के लिए पदोन्नति के आसार बन रहे है | आज के दिन बड़े लेनदेनों में आपको अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी | व्यवसाय को लेकर किसी अनुभवी से बड़े काम की सलाह मिल सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के आसार बन रहे है | आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की आपकी कोशिश सफल होगी | शाम के समय मित्र के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे विवाद से मुक्ति मिलेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी कार्य में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़े, तो उसे आज के लिए टाल दे | इस राशि के छात्रों को करियर को लेकर अच्छी सलाह मिलने वाली है | प्रेम जीवन वाले जातक रिश्ते में गलतफहमी को जगह दे, ये रिश्ते में दरार की वजह बनेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होने के आसार बन रहे है | वैसे आज अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत है | शाम को माता पिता की सेवा में समय बीतेगा | आप अच्छा महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा |  आपको किसी चीज को लेकर चिंता सता सकती है, अच्छा होगा आप इस बारे में किसी से बात करे | व्यापारी बंधुओ को आज किसी डील से बड़ा फायदा होने वाला है | शाम को बड़े समय बाद जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर