Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 जून 2021: आज बन रहा है शिव योग, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

Jun 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव महसूस होंगे, जो उन्हें रास आएंगे | परोपकार में कुछ धन खर्च कर सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | संतान को लेकर किसी तरह की चिंता जीवनसाथी से शेयर कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | परिवार संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा | किसी मेहमान के आने की भी सम्भावना है | नौकरीपेशा जातक व्यर्थ की बातो में ध्यान देने से बचे | बाहर का खाना पीना पेट संबंधी समस्या की वजह बन सकता है |

 मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | पुरखो की जमीन जायदाद से बड़ा लाभ होने वाला है | व्यापारी जातको के हाथ कोई बड़ी डील लगने वाली है | वैसे आज के दिन भावनाओ में बहकर कोई निर्णय ना ले, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी चिंता जायज है, इस मामले में गंभीरता से विचारने की जरूरत है |  इस राशि के छात्र करियर को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | विवाहित जातक जीवनसाथी संग घूमने जाने की योजना बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | अटका हुआ धन प्राप्त करने के लिए आपको अभी और प्रयास करने होंगे | नौकरीपेशा जातको को सीनियर से काम में मदद लेनी पड़ेगी, आपको हिचकिचाहट दूर करने की जरूरत है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है | परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्लान बन सकता है | आपकी सेहत ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने की संभावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आजा आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखे, ये आपको सम्मान दिलाएगी | कहीं निवेश किया गया धन आपको लाभ दिलाने वाला है | भाई बहनो संग रिश्ते में चल रहा तनाव दूर होगा | मौसम के बदलाव की वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ख़ास रहेगा | घर से दूर पढ़ रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | आज मित्र से बड़े काम की सलाह मिल सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है | संतान की शिक्षा को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | व्यापारी जातक बड़े लेनदेनों में सतर्क रहे | आज पड़ोसी किसी काम जिम्मेदारी दे सकता है, जिसे पूरा करने में आप असमर्थता जता सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | घर में विवाहयोग्य सदस्य के लिए रिश्ते आ सकते है | नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने की इच्छा जता सकते है | आज जीवनसाथी की वजह से लाभ होने की सम्भावना है | 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है | किसी सम्पति को खरीदने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं की अच्छे से जांच कर ले | दाम्पत्य जीवन में बड़ी बहस होने वाली है, इससे बचने की कोशिश करे तो अच्छा है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | भाई को किसी काम में आपकी मदद की जरूरत होगी | आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, चोट लग सकती है | लम्बे समय बाद मित्रों संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर