Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जून 2021: आज इन राशियों का भाग्य दे रहा है साथ, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत...

Jun 26 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी खास कार्य को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी | व्यापारी जातक आज कोई फायदे की डील हासिल कर सकते है | सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा | आज जीवनसाथी की इच्छा को पूरा करने में धन खर्च कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कई मामलो में शुभ प्रतीत हो रहा है | जमीन जायदाद को लेकर चल रहा मसला आज सुलझ सकता है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में किसी से भी उलझने से बचे | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | शाम का समय जीवनसाथी संग बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | अतः कार्यो में खास सतर्कता बरते तो अच्छा है | शाम को लम्बे समय बाद किसी परिचित से मुलाकात होगी | आपकी सेहत ठीक रहेगी | जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | खर्चो पर नियंत्रण लाने की आपकी कोशिश सफल होती दिख रही है | धन निवेश करने को लेकर दिन शुभ है | माताजी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | इस राशि के विद्यार्थी व्यर्थ की चीजों में ध्यान लगाने से बचे | सेहत के मामले में दिन शुभ है | शाम को मित्र से किसी मामले में सलाह मांग सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन तरक्की दर्शा रहा है | आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ योजनाए बना सकते है | दाम्पत्य जीवन प्रेम और आपसी सहयोग से परिपूर्ण रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन फलदायी प्रतीत हो रहा है | घर से दूर कमा रहे जातको को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आज सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | आज बच्चो के साथ अच्छा समय बिताएंगे | पिताजी से व्यापार को लेकर राय ले सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अचानक धनलाभ के संकेत है | हालाँकि आज के दिन आप किसी से भी गुस्से से पेश ना आये, संबंध बिगड़ सकते है | आज मित्र से आपको मदद लेनी पड़ सकती है | नवविवाहित जातको के लिए आज का दिन घूमने फिरने में बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप काफी रिलैक्स फील करेंगे, दोस्त संग कोई फिल्म देख सकते है | धन निवेश को लेकर अनुभवी से सलाह मिल सकती है | आज कोई करीबी आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातक आलस्य से घिरे रहेंगे, जिससे काम में मन नहीं लगेगा | आज किसी कार्य में आपको नगद की कमी का सामना करना पड़ सकता है | पूर्व में की गयी किसी गलती की वजह एक बार फिर दाम्पत्य जीवन में कलह उत्पन्न हो सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | जरुरी कार्यो में लापरवाही की गुंजाईश ना छोड़े, अन्यथा बड़ी गड़बड़ हो सकती है | धर्म कर्म की ओर आकर्षण बढ़ेगा | नौकरी - व्यवसाय से जुड़े निर्णयों में दिल की बजाय दिमाग को तरजीह दे तो अच्छा है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कामकाज में फुर्ती रहेगी, जिससे कार्य जल्दी निपटा लेंगे | संतान आपसे किसी काम में मदद मांग सकती है | घर में बुजुर्ग सदस्यों की सेहत पर नजर बनाये रखे, तबियत बिगड़ सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर