Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 जून 2021: इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Jun 27 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी | संतान पक्ष से आपको कोई राहतभरा समाचार मिल सकता है | आज के दिन यात्रा करते समय अपने पर्स का खास ख्याल रखे | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी कार्य के पूर्ण होने में हुयी देरी आपकी परेशानी की वजह बन सकती है | सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | आज के दिन किसी के साथ भी बहस में ना पड़े | दाम्पत्य जीवन में स्थिति पक्ष में रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | समाज को लेकर किये जा रहे कामो से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | आज जीवनसाथी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, इस बारे में बात करे | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है, पुराने कर्जे से छुटकारा मिलने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारी जातको के लिए दिन लाभ देने वाला साबित होगा | आज के दिन किसी भी तरह के तनाव या चिंता से दूर रहने की कोशिश करे, सेहत प्रभावित हो सकती है | शाम का समय परिजनों संग बातचीत में बीतेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कोई आवश्यक कार्य मित्र की मदद से पूरा होगा | आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरते, चोट लगने की सम्भावना है | सेहत के मामले में दिन शुभ है | विवाहित जातको को जीवनसाथी को अधिक समय देने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में शुभ प्रतीत हो रहा है | ऑफिस में किसी चीज को लेकर परेशानी उच्च अधिकारी की मदद से दूर होगी | आज मित्र से मुलाकात होने वाली है | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, जिसे आप पूरा करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको के लिए दिन थोड़ा उतार चढाव लिए है | आर्थिक स्थिति में सुधार की आपकी कोशिश रंग लाती दिख रही है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव की सम्भावना है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | बड़े भाई से व्यापार को लेकर कुछ बाते कर सकते है | आज आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे, ये आपको रिश्ते को मजबूती देगा | इसके अलावा घर के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर बनाये रखे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | पिताजी से किसी कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है | व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा थका देने वाला साबित होगा | घर की मरम्मत करवाने का विचार कर सकते है | शाम को अचानक किसी परिचित से लम्बे समय बाद मुलाकात होने वाली है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण आ सकता है | आज किसी चीज की खरीद में बड़ा खर्चा होने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से विवाह को लेकर बाते करेंगे | निर्माण कार्य से जुड़े जातको को कोई शुभ समाचार मिल सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने की आपको जरूरत महसूस होगी | ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलने वाला है | पूर्व में निवेश किया गया धन आपको आज अच्छा रिटर्न देने वाला है | दाम्पत्य जीवन आपसी सहयोग से आगे बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा प्रतीत हो रहा है | आज किसी बुजुर्ग सदस्य से आपको बड़ी सीख मिलने वाली है | आज के दिन किसी से कोई वादा ना करे, पूरा करने में असमर्थ होंगे | विवाहित जातको के लिए आज का दिन घूमने फिरने और खरीददारी में बीत सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर