Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 जून 2021: इन 5 राशियों के लिए शुभ है जून का अंतिम दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 29 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | आपको करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता की वजह बनेगा | व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और सान्निध्य मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन भागदौड़ में बीतेगा | जमीन जायदाद से जुड़े मसले में आज हल निकल सकता है | सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी की कही कोई बात परेशान कर सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | करीबी से किसी चीज को लेकर उम्मीद लगाना आपकी निराशा की वजह बन सकता है | आज के दिन बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है | निजी कार्य को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी | शाम का समय माता पिता की सेवा में बीत सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातको को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाने की जरूरत महसूस होगी | आपकी सेहत ठीक रहेगी | अपनी वाणी में मिठास बनाये रखे, अन्यथा ये रिश्तो में दरार की वजह बनेगी | शाम के समय किसी परिचित से मुलाकात होने वाली है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | आमदनी के नए स्त्रोतों की तलाश को लेकर आप व्यस्त दिखाई देंगे | प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में वृद्धि होने वाली है, आप इससे तनाव के रूप में ना ले |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का प्रतीत हो रहा है | आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है | संतान के विवाह को लेकर योजना बना सकते है | स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति प्रेमपूर्ण बनी रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सुखद बीतेगा | परिवार के सदस्यों संग अच्छा समय बीतेगा, आपको कुछ नया जानने को मिल सकता है | कामकाज को लेकर राहत रहेगी | वैसे आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी बनाकर रखे | जीवनसाथी किसी चीज की जिद कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | व्यापारी जातक आज के दिन जोखिम उठाने से बचे | साथ ही वाणी में मधुरता रखे तो उत्तम है | स्वास्थ्य को लेकर दिन पक्ष में रहेगा | शाम को किसी मित्र से लम्बी बातचीत होने वाली है | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे राय ले सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से डांट पड़ सकती है, सतर्क रहे | घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए आज का दिन प्रभावशाली साबित होगा, शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | 



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | धन निवेश की योजना है, तो आज का दिन शुभ है | भाई या बहन से मनमुटाव आज दूर होगा, आप थोड़े प्रयास करे | माता जी के साथ शाम को मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज के दिन आपका आलस्य किसी बड़ी हानि की वजह बन सकता है | नौकरीपेशा जातक आज अन्य दिनों के मुकाबले अधिक व्यस्त रहेंगे | अटका हुआ धन मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | ससुराल पक्ष से लेनदेन सोच समझकर ही करे | शाम को हल्का सिरदर्द हो सकता है, चिंता की वजह नहीं है | जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर