Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 जुलाई 2021: इन राशियों के नक्षत्र बना रहे है शुभ योग, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 01 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ समाचार लेकर आया है, जो जल्द ही आपको मिलेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा | अटका हुआ धन मिल सका है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | आज के दिन यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | अपने किसी काम को लेकर पूर्व में बनाई गयी योजना सही साबित होगी | रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे जातको के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | शाम के समय मेहमानो के आने की सम्भावना है | आपका निजी जीवन अच्छा बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज जीवनसाथी की किसी जिद को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है, ये तनाव की वजह भी बन सकती है | | दैनिक जरूरत की चीजों पर बड़ा खर्चा हो सकता है | किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता मिल सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज किसी नए काम में हाथ डालना गलती साबित हो सकता है, ध्यान दे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन प्रभावी रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | शाम को मित्रो संग घूमने फिरने निकल सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आर्थिक स्थिति के मामले में दिन शुभ है | धन निवेश के निर्णय उचित साबित होंगे | आज परिवार के किसी सदस्य को आपकी किसी काम में जरूरत पडने वाली है | संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से चर्चा कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | उधार लेनदेन को लेकर किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचे | जीवनसाथी से मिल रहा सहयोग और प्रेम जीवन को आसान बनाएगा | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | एक अरसे बाद मित्र से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार अधिक रहेगा | शाम को किसी काम से लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है | इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | आपका कोई अधूरा कार्य मित्र की मदद से पूरा होगा | व्यापारियों के लिए दिन सकारात्मक फल लेकर आया है | घर में बड़े बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान दे, तबियत बिगड़ सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए कार्यो में सावधानी बरतनी होगी | पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े जातक पिताजी से राय लेंगे | आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते, चोट लग सकती है | जीवनसाथी आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक कामकाज में मन नहीं लगा पाएंगे | आर्थिक मामले में दिन शुभ है, हालाँकि  थोड़ा खर्चा भी हो सकता है | व्यापारी जातको को अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की जरूरत महसूस होगी | आपका दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित अवस्था का रहेगा | कार्यो के नतीजों को लेकर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है | अपने खानपान को लेकर सतर्क रहे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | कहीं निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न दे सकता है | शाम का समय बच्चो संग बीतेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | आर्थिक मामले में आप किसी से सलाह ले सकते है |  स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | किसी वजह से जीवनसाथी का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जो आपको परेशान करेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर