Category Archives:  Spiritual

राशिफल 03 जुलाई 2021: आज इन राशियों पर है शनिदेव की नजर, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 02 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | संतान से जुडी कोई खबर आपको निराश कर सकती है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | कामकाज में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखने की जरूरत है | शाम को प्रिय मित्र से मुलाकात होगी, आप डिनर पार्टी कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन कई मामलो में फलदायी साबित होगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा | परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा | शाम को किसी अप्रिय व्यक्ति से भेंट आपको अनावश्यक कष्ट का अनुभव करा सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | संतान से मिला कोई शुभ समाचार उनके भविष्य की चिंता को कम करेगा | व्यापारी जातक मनवांछित फल पाने में असफल होंगे | यात्रा के दौरान आपको खास सावधानी बरतनी होगी | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | सम्पति से जुड़े किसी सौदे को आज पूरा कर सकते है | नौकरीपेशा जातक उच्च अधिकारियो संग बहस में पड़ने से बचे | आर्थिक स्थिति को लेकर कोई राय मिल सकती है | दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंझस्य रिश्ते को मजबूत करेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा, जिस वजह से प्रिय को समय नहीं दे पाएंगे | अपने कामकाज को लेकर आज फुर्ती दिखानी होगी, उच्च अधिकारिओ की आप पर नजर है | सेहत को लेकर दिन ठीक रहेगा | संतान के भविष्य के लिए धन निवेश की योजना बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपकी किस्मत आपके साथ है | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे आसानी से पूरा कर लेंगे | सुख सुविधा से जुडी किसी महंगी वस्तु को खरीदने का मन बना सकते है | शाम को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसे लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सुखद रहेगा | लेनदेन से जुडी किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है | बाहर के खानपान से दूर रहे, पेट बिगड़ सकता है | आज मित्र को आपकी जरूरत पड़ने वाली है, आप उनकी मदद करेंगे | रात को जीवनसाथी संग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में कोई समस्या फिर से खड़ी हो सकती है | अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाने की जरूरत है | शाम का समय परिवार के बच्चो संग मौज मस्ती में बीतेगा | व्यापारी जातक आज के दिन बड़ा जोखिम उठाने से बचे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज शत्रु के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी | व्यापारी जातको को निवेश के नए रास्ते मिलने वाले है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन यादगार साबित होगा | किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मिल सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है | नए रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | आज के दिन पड़ोसी से दूरी रखे, विवाद होने की सम्भावना है | पिताजी की सेहत पर नजर रखे, स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार बन रहे है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलाजुला बीतेगा | व्यापार की कोई समस्या घर के बुजुर्ग की मदद से सुलझेगी | शाम को थकान हो सकती है | जीवनसाथी का धर्म कर्म में आकर्षण आपको भी आकर्षित करेगा | बड़े समय बाद मित्रों से मिलकर बीती बाते याद करने का मौका मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति सकारात्मक है, हालाँकि जल्दबाजी से बचना होगा | भावुक होकर आज कोई भी निर्णय ना ले | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अभी इन्तजार करना चाहिए | आपकी सेहत उत्तम रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर