Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 जुलाई 2021: आज इन राशियों के पक्ष में रहेगा भाग्य, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आजके दिन अपने कार्य की जिम्मेदारी किसी को ना दे, यही बेहतर है | घर परिवार से जुड़े किसी कार्य को आज टालना पड़ सकता है | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की के संकेत मिल रहे है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज किसी पुरानी गलती से मिला सबक काम आने वाला है | आज आर्थिक लेनदेन को लेकर बहस हो सकती है, आपको समझदारी से काम लेना होगा | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | घर में किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत होगी, लेकिन आप अनुपस्थित रहेंगे | आर्थिक मामलो से जुड़े कार्यो में आज लाभ होने वाला है | व्यापार को बढ़ाने को लेकर नई योजनाओ पर काम कर सकते है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज अपने विचार हर किसी से शेयर ना करे, मनमुटाव की वजह बन सकते है | व्यापारी मनमुताबिक लाभ नहीं कमा पाएंगे | संतान की खर्चीली प्रवृति आपको चिंतित कर सकती है | दाम्पत्य जीवन में तीखी बहस होने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है | शाम को मित्र संग घूमने जाने का प्लान बन सकता है | आज कोई परिचित आपका बिगड़ा काम बना सकता है | दाम्पत्य जीवन में कुछ रचनात्मक करने का मन बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा | मन में जिन कार्यो को करने की ठानेंगे उन्हें समय रहते पूरा कर लेंगे | घर में प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर चर्चा हो सकती है | इस राशि के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे | आज जीवनसाथी से कोई राय या सीख मिलने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | जिस वजह से आपके व्यवहार में भी परिवर्तन आएगा, जिसकी सभी तारीफ करेंगे | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | धार्मिक कार्यो में आपका योगदान आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा | विवाहितो का दाम्पत्य जीवन प्रेममय रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | सेहत को लेकर आज थोड़े सतर्क रहे, अचानक कोई समस्या हो सकती है | आर्थिक मामले में दिन संतुष्टि भरा रहेगा | कोई रिश्तेदार समय बाद मुलाकात के लिए आ सकता है, इसका प्रयोजन आपके लिए विडंबना पैदा कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आपकी शांतिप्रिय छवि आपको लाभ दिलाने वाली है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन राहतभरा रहेगा | आज किसी मित्र के लिए आपको बड़ी धनराशि का इंतजाम करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज कोई छोटी सी ख़ुशी मिलने वाली है, जो आपको प्रसन्नता से भर देगी | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातक लाभ कमाएंगे | आज जीवनसाथी अपनी कोई इच्छा शेयर कर सकता है | अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाना होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी घरेलू काम को लेकर बड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है | पूर्व में लिए किसी निर्णय के परिणाम आपको परेशान कर सकते है | घर में किसी के विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी, जिससे घर में ख़ुशी का सा माहौल रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पिताजी से मिली कोई राय आपकी समस्या का हल साबित होगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन पक्ष में है | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित होगा | जीवनसाथी से तनाव के बावजूद किसी मसले में उनका पूरा साथ मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर