Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 जुलाई 2021: आज इन 3 राशियों पर है गणेश जी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपका कोई आवश्यक कार्य किसी करीबी की मदद से पूरा होगा | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा | स्वास्थ्य को लेकर शाम के समय थोड़ी समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन कोई शुभ समाचार लेकर आया है | परिवार के सदस्य किसी चीज की फरमाइश कर सकते है, जिसे पूरी करने की आप कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन किसी कार्य को लेकर थोड़ा सा आलस्य बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन मेहनतभरा लेकिन फलदायी साबित होगा | शाम के समय किसी पसंदीदा शख्स से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अच्छा है, लम्बे समय से अटका हुआ धन मिलने के आसार बन रहे है | आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले, ये भविष्य में परेशानी का सबब बन सकता है | शाम को मित्र संग वक़्त बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी रहेगा | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ सकता है, जिस वजह से थोड़े परेशान हो सकते है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन खास साबित होगा | शाम के समय जीवनसाथी से संतान के भविष्य को लेकर बात कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | व्यवसाय में विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे, ये उनका भय भी हो सकता है | संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | माता जी किसी देव स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा | प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े छात्रों के लिए दिन शुभ समाचार लिए है | व्यापारी जातक अपनी आमदनी को लेकर विचारमग्न रहेंगे | घर के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है, आपको सतर्क रहना होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज ऑफिस में सहकर्मी आपके किसी कार्य की तारीफ करेंगे | सेहत के मामले में दिन ठीक है | आर्थिक मामलो में आपको खास सतर्कता बरतनी होगी | जीवनसाथी की किसी छोटी सी गलती को लेकर बखेड़ा खड़ा करने से बचे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | अपने फायदे के लिए किसी संसाधन का गलत इस्तेमाल करने से बचे | पिताजी से किसी बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आज जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है, जिसमे बड़ी धनराशि खर्च होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा | आज जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा कर लेंगे | हालाँकि आज यात्रा करते समय खास सावधानी बरते तो अच्छा है | छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा | लम्बे समय बाद किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन भागदौड़ में बीत सकता है | आज किसी भी सम्पति को खरीदने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं पर नजर डाल ले | परिवार से जुड़े किसी अहम मुद्दे पर आपकी राय ली जा सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ प्रेम में वृद्धि करेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ खास बीतेगा | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बीत सकता है | अपने किसी रुके हुए कार्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | आज किसी परिचित को आपसे आर्थिक मदद की दरकार होगी | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर