Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 जुलाई 2021: इन राशियों के पक्ष में है ग्रह नक्षत्र, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 07 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अधूरे कार्यो को पूरा करने का समय मिलेगा, जिससे कार्यभार कम होगा | हालाँकि आज के दिन आपको शत्रुओ से भी सावधानी बरतनी होगी | शाम को घर में मेहमानो के आने से खर्चा बढ़ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सुख सुविधा की किसी चीज को खरीदने का मन बना सकते है | साझेदारी में किये जा रहे व्यापार को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा | आपका दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | इसके चलते कार्यो में खास सतर्कता बरते तो अच्छा है | आज पड़ोसी से मतभेद के चलते विवाद की स्थिति बन सकती है | नौकरीपेशा जातको के काम की आज तारीफ होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सुखदायी साबित होगा | आज कोई बड़ा खर्चा हो सकता है, हालाँकि ये आवश्यक होगा | कामकाज में आज दोनों हाथो में लड्डू वाली स्थिति रहेगी | शाम या रात्रि को जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी साथी पूर्व कर्मचारी से मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | आर्थिक स्थिति में सुधार को लेकर विचार कर करेंगे | शाम को सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को परिवार से मिलवाने की योजना बना सकते है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ख़ास बीतेगा | कामकाज को लेकर अनुकूल नतीजे आपकी ख़ुशी की वजह बनेंगे | आज के दिन किसी से उधार धन या लोन ना ले, चुकाने में परेशानी होगी | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | शाम का समय दोस्तों संग मौज मस्ती में बीत सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी कार्य को लेकर आपको अप्रिय शख्स की मदद की लेनी पड़ेगी, जिससे उनके प्रति आपका नजरिया बदलेगा | विदेश में कमा रहे जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है | हालाँकि आर्थिक मामले में दिन शुभ है | घर में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है | आज जीवनसाथी को आपकी राय की जरूरत पड़ेगी | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके मन में कई विचार आएंगे, जिससे मन एकाग्र नहीं रहेगा | किसी अधूरे कार्य को करने में आपको पिताजी की मदद लेनी पड़ेगी | कोई मित्र आपको पार्टी में आमंत्रित कर सकता है | जीवनसाथी संग चल रहा मनमुटाव आज अपने अंत की ओर है, आपको भी प्रयास करने होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज दुसरो की बातो में आपको कोई भी निर्णय लेने से बचे, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा  | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक है | घर में किसी से मतभेद हो सकते है, इसे बढ़ने ना दे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने वाली है | आज घर की साज सज्जा पर कुछ खर्चा कर सकते है | कामकाज को लेकर दिन राहतभरा रहेगा | आज जीवनसाथी का बदला हुआ व्यवहार आपके परेशानी की वजह बन सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दोस्त संग कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | विद्यार्थियों को गुरुजनो के मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी | व्यापारी नए क्षेत्र में हाथ आजमाने का विचार कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर