Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 जुलाई 2021: इन 05 राशियों के लिए शुभ है शुक्रवार, जानिए अपनी राशि का हाल…

Jul 08 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज कोई अधूरा काम पूरा होने वाला है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | आमदनी बढ़ाने को लेकर नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे | आज पिताजी के साथ दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति पहले के मुकाबले सामान्य रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको की आज बॉस से बहसबाजी हो सकती है | सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, जिसके चलते तनाव पैदा हो सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | आज मित्र के साथ नया व्यापार शुरू करने का विचार कर सकते है | आज किसी कार्यक्रम मे परिचित से मुलाकात होगी | आज किसी बात को लेकर मन में नकारात्मक विचार आएंगे, जो आपको थोड़ा परेशान कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे, उसे आसानी से पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातको के कार्य की तारीफ होगी | किसी को उधार दिए धन में से कुछ धनराशि आपको मिल सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि बड़े आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहना होगा | सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेने से नए लोगो से जान पहचान बढ़ेगी | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, जिसे आप पूरा करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा | किसी सम्पति को बेचने का मन बना सकते है | आज कोई परिचित आपके लिए विवाह प्रस्ताव लेकर आ सकता है | किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी के चलते की गयी भागदौड़ थकान की वजह बनेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय बाद मित्रो संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | वैसे आज के दिन कीमती वस्तु का खास ख्याल रखे, खोने या चोरी होने की सम्भावना है | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको को साथी की पदोन्नति देखकर जलन होगी | आर्थिक मामले को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले | विवाहित जातको का दिन अच्छा बीतेगा, जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन आप नकारात्मक व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखे | आज के दिन किसी से भी गुस्से से पेश आना आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक आज बड़ी डील का हिस्सा बन सकते है | शाम के समय घर में मेहमान आने वाले है, जिससे खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है | आज के दिन जोखिम भरे कार्यो से दूरी बनाकर रखे | निजी जीवन मंगलमय रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कार्यो में मनचाहे फल मिलने से चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में जानकारी मिल सकती है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आज का दिन निर्णायक साबित होगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कारोबार में हल्की तेजी देखने को मिलेगी, जो आपको राहत देगी | ऑफिस में आज आपकी राय से सभी सहमत नजर आएंगे | आर्थिक मामलो में आज संभलकर रहे, अनावश्यक खर्चा करने से बचना होगा | सेहत ठीक रहेगी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर