Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 जुलाई 2021: आज इन राशियों की खुलेगी बंद किस्मत, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

Jul 11 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपनी किसी बात को लेकर आपका सही साबित होना, आपको गर्वित महसूस कराएगा | कामकाज को लेकर सब अनुकूल रहेगा | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | आज आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त प्रतीत हो रहा है | किसी क़ानूनी मामले को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | व्यापारी जातक अपनी आर्थिक नीति में परिवर्तन करने का विचार बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण होने की सम्भावना है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | सोचे हुए कार्यो को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे अच्छा महसूस करेंगे | परिवार में किसी सदस्य से चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा, आप प्रयास करे | शाम को हल्का सिरदर्द हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | तले भुने खाने से दूर रहे तो बेहतर है | आज आपका व्यवहार लोगो को रास नहीं आएगा, जिस वजह से घर या ऑफिस में उन्हें परेशानी हो सकती है | शाम को संतान से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे जातको के लिए दिन शुभ है | आज वाहन चलाते समय खास सावधानी बरते, चोट लगने की सम्भावना है | आज अपनी जरूरत की कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कोई बड़ी परेशानी दूर होगी, जिससे आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | आज किसी की बातो में आकर कोई बड़ा निर्णय न ले | धन निवेश करना चाहते है, तो दिन शुभ है | जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिससे आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | कार्यो को सफल बनाने के लिए आपको अवैधानिक रास्ते का सहारा लेना मुसीबत में डाल सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन पक्ष में है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से वाद विवाद हो सकता है, आपको शांति से काम लेना होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सेहत को लेकर कमजोर संकेत दे रहा है, शारीरिक समस्या हो सकती है | ऑफिस में किसी को भी अपने ऊपर हावी ना होने दे | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर योजना बन सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | धर्म कर्म के कामो की आप आकर्षित होंगे | परिवार के किसी सदस्य की कोई बात आपको चुभ सकती है, इस दिल पर न ले | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | किसी काम को लेकर पूर्व में बनाई गयी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है | आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी रखे तो बेहतर है | ससुराल पक्ष से कोई शख्स मुलाकात के लिए आ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | व्यवसाय को लेकर आपकी कोई परेशानी दूर होगी | मन में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हे आप मित्र से शेयर कर सकते है | घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जो की आपको मानसिक सुकून देगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उन्नति भरा प्रतीत हो रहा है | यदि किसी कार्य को लेकर उच्च अधिकारी की मदद लेनी पड़े तो, हिचकिचाए नहीं | लम्बे समय से रुका हुआ धन आपको मिल सकता है | व्यापारी जातक आज अपनी क्षमता के अनुसार ही जोखिम उठाये, अन्यथा नुकसान हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर