Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जुलाई 2021: आज सावधान रहे ये 3 राशियां, भारी है दिन...

Jul 12 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम प्रतीत हो रहा है | अपने अधूरे कामो को पूरा करने में आपको मदद मिल सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी योजना कारगर साबित होगी | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग का सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | स्वास्थ्य के प्रति खास सावधानी बरते तो बेहतर है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन दिन प्रभावी साबित होगा | परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिस वजह आप चिंतित हो सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आर्थिक मामले में निवेश को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | शाम का समय परिजनों संग मौज मस्ती में बीता सकते है | कारोबारी जातको को नए क्षेत्र में हाथ आजमाने की इच्छा जाग सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | ससुराल पक्ष में किसी को दिया उधार धन आज मिल सकता है | शाम को अतिथि के आगमन की सम्भावना है | इस राशि के छात्रों को परिश्रम की आवश्यकता है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | व्यापारी जातक नई परियोजनाओं पर कार्य करेंगे | आज लम्बे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात आपको ख़ुशी देगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को परिवार से मिलवाने की योजना बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | पिताजी के स्वास्थ्य के चलते घर में तनाव का माहौल रहेगा | कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी | विदेश में कमा रहे जातको को घर की याद सताएगी | शाम किसी मांगलिक समारोह का हिस्सा बन सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा, जिससे उनकी चिंता कम होगी | अपने खानपान को लेकर सतर्क रहे, सेहत प्रभावित हो सकती है | ऑफिस में कार्य का बढ़ता भार तनाव की वजह बन सकता है, आप इस बारे में प्रबंधन से बात करे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि संतान से जुडी कोई खबर आपको चिंतित कर सकती है | इस राशि के छात्रों को आज  बड़ी मदद मिल सकती है | कामकाज को लेकर की गई यात्रा सफल होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई फरमाइश बड़ा खर्चा करवाने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | धर्म कर्म के कामो में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे जीवनसाथी भी प्रसन्न होगा | व्यापारी जातक  आज कार्यो में जल्दबाजी ना बरते | आपकी सेहत उत्तम रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय से कोई वस्तु उपहार स्वरूप मिल सकती है, जिसकी उन्हें चाह थी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में किसी सदस्य से चल रही मनमुटाव की स्थिति का अंत हो सकता है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहे | लोन लेने की कोशिश कर रहे जातको की कोशिश आज सफल होगी | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | परिवार का कोई सदस्य आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, उच्च अधिकारी प्रसन्न नजर आएंगे | शाम को हल्का सिरदर्द हो सकता है | विवाहयोग्य जातको को विवाह प्रस्ताव मिल सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है | नौकरीपेशा जातको का दिन आलस्य में बीतेगा, काम में मन नहीं लगेगा | आज के दिन आप दुसरो के मसलो में टांग न अड़ाए | दाम्पत्य जीवन में प्रिय किसी चीज को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर