Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 जुलाई 2021: सिंह राशि में आये चन्द्रमा, इन राशियों को मिलेगा लाभ...

Jul 13 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | आज परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी होने की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातको का दिन काफी व्यस्त रहेगा | आर्थिक मामले में आज आपको अच्छा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में जमीन जायदाद को लेकर कुछ चर्चा हो सकती है | नौकरीपेशा जातक आज के दिन बॉस से उलझने से बचे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी | आज लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी | शाम को स्वादिष्ठ भोजन का आनंद लेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में भी खुशी का माहौल रहेगा | व्यापारी जातको को नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | इस राशि के विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी मामले में अपनी बात रखने में सफल होंगे | कोई सरकारी कार्य बड़ी भागदौड़ करवाने वाला है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | विवाह योग्य जातको को जल्द ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कोई आवश्यक कार्य मित्र की सहायता से पूरा होगा | आज के दिन किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचे, अन्यथा बात बढ़ सकती है | व्यापारी जातको का जोखिम उठाना फायदेमंद साबित होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य के मुकाबले व्यस्त रहेगा | समाज के कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकती है | शाम के समय कोई बड़ा खर्चा हो सकता है | सेहत को लेकर दिन अच्छा है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | व्यापरी जातको के लिए दिन खासा मेहनतभरा रहेगा | शाम को लम्बे समय बाद दोस्तों संग मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपके कार्यो में परिवार का पूरा समर्थन रहेगा, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ा हुआ होगा | आज के दिन व्यर्थ खर्चा ना करे, जल्द ही धन की आवश्यकता पड़ेगी | आवश्यक कार्य को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको की सहकर्मी संग बहस हो सकती है, इसे बढ़ने ना दे | नया वाहन खरीदने की सोच रहे जातको को अभी इंतजार करना चाहिए | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का चिड़चिड़ा स्वभाव परेशान करेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी प्रतीत हो रहा है | हालाँकि इसके लिए आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | शाम को किसी कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता मिल सकता है, वहां किसी खास से मुलाकात होगी | संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से बात कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | लम्बे समय से परेशानी बना हुआ कोई रोग दूर होने वाला है | आज के दिन पड़ोसी से दूरी रखे, वे कोई काम दे सकते है, जो आप नहीं करना चाहेंगे | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | शाम को जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | संतान की शिक्षा से जुड़े कार्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | इस राशि के महिलाओ को आज कोई लाभ होगा | माताजी किसी देव स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर