Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 जुलाई 2021: पूर्णिमा पर होगा इन राशियों को धनलाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातक अपने विरोधियों से सतर्क रहे, वे अहित की फ़िराक में है | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा | आज शाम को जीवनसाथी की जिद के चलते बड़ा खर्चा होने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी खास को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | सरकारी नौकरीपेशा जातको की वेतनवृद्धि के आसार है | विवाहित जातको का जीवनसाथी से किसी बात को छिपाना तनाव की वजह बन सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसमे जान लगा देंगे, जिससे सफलता मिलेगी | हालाँकि आर्थिक मामलो को लेकर दिन शुभ नहीं है | शाम का समय परिवार संग बीतेगा | स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या थकान हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी कार्य को लेकर उत्साह करीबी की वजह खत्म हो सकता है | नौकरीपेशा जातक काम में मन लगाएंगे | व्यापारी जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | आज किसी तरह का तनाव बुजुर्ग की मदद से समाप्त होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | घर में किसी के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | क़ानूनी मामले को बाहर सुलझा ले तो बेहतर है | नौकरीपेशा जातको का काम कम रहेगा, जिससे आराम महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | व्यापारी जातक किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा ना करे | आर्थिक मामले में दिन थोड़ा चिंतित कर सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी | दाम्पत्य जीवन में कोई पुरानी बात बड़ी बहस की वजह बन सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातक का काम में मन नहीं लगेगा | व्यापारी जातको के लिए दिन फलदायी है, बस अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहे | कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है | शाम को माता जी संग नजदीकी के मंदिर में देव दर्शन के लिए जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे चल रही परेशानी दूर होगी, जिस वजह से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे | उधार दिया धन भी मिल सकता है | आज संतान आपके सामने मन की बात रख सकती है, आपको उन्हें समझने की जरूरत है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कहीं निवेश करना का मन है, तो अच्छे से सोच विचार ले | साझेदारी में व्यापार करने वाले जातक आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि खर्चो में सामान्य के मुकाबले वृद्धि देखने को मिलेगी | लम्बे समय बाद कोई मित्र मुलाकात के लिए आ सकता है, आप प्रसन्न होंगे | परिवार से जुड़े किसी भी निर्णय में परिजनों की राय अवश्य ले, अन्यथा बाद में परेशानी होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हालाँकि कार्यो और व्यवहार में धैर्य आज सफलता की कुंजी है | व्यापारी जातक अटकी हुयी को सील कर सकते है | संतान के विवाह को लेकर अच्छा प्रस्ताव आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनाव पूर्ण स्थिति दूर होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपके आलस के चलते कोई मौका हाथ से छूटेगा, जिससे बाद में पछतावा होगा | आज आपके शत्रु प्रबल है, थोड़े सतर्क रहे तो बेहतर है | सुख सुविधा से जुडी किसी चीज पर खर्चा कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर