Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 जुलाई 2021: सावन का पहला सोमवार, जानिए किस पर बनेगी महादेव की कृपा...

Jul 25 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | चल अचल वस्तु की खरीद से पहले उसके सभी पहलुओं की जाँच कर ले | किसी सहयोगी को दिया धन मिल सकता है, जिसके मिलने की आपको उम्मीद नहीं थी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी करने से बचे | आज संतान को आपकी मदद की जरूरत होगी | परिवार में किसी सदस्य से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आज का दिन शुभ है, आप प्रयास करे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | रुके हुए कार्यो को पूरा करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी कार्य पुरे हो सकेंगे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई निर्णय ले सकते है | विवाह योग्य जातको के लिए विवाह प्रस्ताव आने वाला है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है, डॉक्टर से परामर्श ले | परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, आप बात को बढ़ने ना दे | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल कर सकता है, जिससे आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | संतान से आपको कोई समाचार मिलेगा, जिससे आप गर्वित महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको की आज तारीफ होगी | सेहत को लेकर दिन बढ़िया है | शाम को जीवनसाथी संग किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | इस दौरान खानपान पर भी ध्यान दे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है | आज ससुराल पक्ष से किसी शख्स को आपकी मदद की जरूरत होगी | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन बढ़िया बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा | वैसे आज के दिन किसी को भी उधार धन देने से बचे, वापस मिलने की सम्भावना कम है | सेहत को लेकर दिन अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में हल्का उतार चढाव हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहे | धन निवेश करने को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है | माताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, उन्हें अचानक स्वास्थ्य समस्या हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर के किसी काम की जिम्मेदारी आपको मिलने वाली है | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक देर तक रुकना पड़ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आपके चेहरे पर संतुष्टि का भाव रहेगा | आज किसी कार्य में आपको नगद की कमी का सामना करना पड़ेगा | संतान के विवाह में आ रही किसी प्रकार की बाधा मित्र की मदद की दूर होगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपनी आमदनी में वृद्धि करने के स्त्रोतों को लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | नौकरीपेशा जातक व्यर्थ की बातो में ध्यान देने से बचे, उच्च अधिकारीयों की आप पर नजर है | जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिस वजह से हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर का कोई सदस्य अपनी परेशानी आपसे शेयर करेगा, आप मिलकर इसका हल निकालेंगे |  साझेदारी में व्यापर करने की सोच रहे जातको के लिए आज का दिन उत्तम है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए आज का दिन खास साबित होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर