Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जुलाई 2021: आज इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 26 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | आज परिवार पर बड़ा खर्चा होने वाला है, जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है | व्यापारी जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा, नए लाभ की दिशा में कदम उठाएंगे | विवाहित जातक जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है, ये रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अटकी योजनाओ पर ध्यान देने के लिए दिन शुभ है | कामकाज को लेकर वरिष्ठ अधिकारी से सलाह मिल सकती है | सम्पति से जुड़े विवाद का आज अंत हो सकता है | सेहत को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य में अधिक जल्दबाजी दिखाना गड़बड़ी की वजह बन सकता है | व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है | आज परिवार के सदस्य की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, आप अपने पर काबू रखे अन्यथा रिश्ता बिगड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व दिया जायेगा, इससे आप प्रसन्न होंगे | सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन तनावपूर्ण साबित होगा | सेहत को लेकर दिन दिन बढ़िया रहेगा | आज जीवनसाथी आपसे मन में दबी कोई बात शेयर कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | प्रिय को समय नहीं दे पाएंगे, इसकी उन्हें शिकायत रहेगी | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको के लिए दिन शुभ है | कोई जरुरी कार्य करीबी की वजह से अधूरा रह सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपनी कीमती वस्तुओ का ख़ास ख्याल रखे, खोने की सम्भावना है | परिवार के सदस्य को आज आपकी जरूरत पड़ेगी, पर आप मदद करने में असमर्थ होंगे | शाम के समय माता पिता संग नजदीकी मंदिर  में दर्शन के लिए जा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | व्यापारी जातक आज जल्दबाजी में को निर्णय ना ले | नौकरीपेशा जातको को आज उच्च अधिकारीयों से तारीफ मिलेगी | आज अपने लिए जरूरत की चीजों पर खर्चा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति कमजोर प्रतीत हो रही है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | अपने किसी अधूरे काम को पूरा करने का मन बना सकते है | शाम के समय विवाह समारोह में शामिल होने का मौका मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी दूसरे के फटे में टांग अड़ाने से बचे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कामकाज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी, जिससे सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे | नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे जातको के लिए दिन उत्तम है | दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग और प्रेम बढ़ेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | साझेदारी में व्यापार करने वाले जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा, कोई नई योजना लागू कर सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है | शाम का समय मित्रो संग मौज मस्ती में बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | आज कोई सरकारी काम परिचित की मदद से पूरा होगा | परिवार में सम्पति को लेकर चर्चा होगी, जो आपको थोड़ा परेशान कर सकती है | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि आज के दिन सेहत को लेकर सचेत रहे, दिन कमजोर है | कामकाज को लेकर जोखिम उठाना फायदेमंद साबित होगा | आज जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर