Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 जुलाई 2021: आज इन राशियों को मिलेगा ग्रह नक्षत्रो का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 27 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ कार्यो में असमंझस की स्थिति बन सकती है, जिस वजह से आप थोड़े परेशान होंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा | रात्रि के समय किसी मित्र से मुलाकात करने जा सकते है | व्यापारी जातको को मनचाहे लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सुखमय बीतेगा | किसी दूसरे के कार्य में सुधार का सुझाव देना, मुसीबत बन सकता है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | आप अपने घर से फालतू सामान बाहर करने का विचार करेंगे | आज संतान से जुडी कोई खबर आपको ख़ुशी देगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | संतान की शिक्षा को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे | आज परिवार का कोई सदस्य अपनी इच्छा आपके सामने रख सकता है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलजुले प्रभाव का रहेगा | व्यापारी जातको को अपने काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | शाम के समय जीवनसाथी संग शॉपिंग के लिए जा सकते है, जहाँ बड़ा खर्चा होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | विवाहयोग्य जातको को आज मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको का आज साझेदार संग विवाद हो सकता है | भाई या बहन से आपको मदद लेनी पड़ेगी | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ है | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | विद्यार्थियों को आज गुरुजनो से आशीर्वाद मिलेगा | नौकरीपेशा जातक किसी भी तरह की गड़बड़ करने से बचे | ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर में किसी वजह से ख़ुशी का माहौल रहेगा | पूर्व में निवेश किया गया धन आपको अच्छा लाभ देने वाला है | आज के दिन यात्रा करने से बचे, दुर्घटना की सम्भावना है | विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्य से लम्बी बात होगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य में अधिक रूचि लेना दूसरे कार्यो को प्रभावित करेगा | आज मित्र से धन निवेश को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है | विवाहित जातको के लिए दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, किसी बात को लेकर बहस हो सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा | ससुराल पक्ष से को मुलाकात के लिए आ सकता है, लेकिन इसका प्रयोजन आपको परेशान कर सकता है | कामकाजी जातको को शाम के समय सिरदर्द हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | सरकारी कार्य को पूरा करने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी | रोग से पीड़ित जातको को आज उससे मुक्ति मिल सकती है | घर में अतिथि का आगमन होगा, जिस वजह से खर्चा भी होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी परिजन से काफी समय बाद मुलाकात होगी | निवेश का मन बना रहे है, तो जानकार से राय लेना अच्छा होगा | जीवनसाथी की कोई बात आपको रास नहीं आएगी, जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है | सेहत को लेकर दिन ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | संतान की शिक्षा को लेकर आपको कोई निर्णय लेना पड़ेगा | ऑफिस में काम का बोझ तनाव का कारण बन सकता है | धार्मिक कार्यो में मन लगेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया है | वैसे आज के दिन उधार लेनदेन से दूर रहे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर