Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 जुलाई 2021: आज मीन राशि में है चन्द्रमा, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत...

Jul 28 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी कार्य में मध्यम लाभ या सफलता मिलने के आसार है | आज अपने मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसके लिए वह आभारी रहेगा | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा, वेतन को लेकर बॉस के सामने बात रख सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन परिजनों संग बीतेगा, उनके लिए कुछ स्पेशल भी कर सकते है | व्यापारी जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ योजनाओ पर काम करेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन खास रहेगा | आज जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | आज किसी ऐसे शख्स से मुलाकात होगी, जिसकी लम्बे समय से चाह थी | आज कोई सरकारी कार्य मित्र की पहचान के चलते पूरा हो सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई लाभ होने वाला है, जिससे आप बड़े प्रसन्न होंगे | आज के दिन व्यर्थ खर्चा करने से बचे, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको को विवाह के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा | राजनीति से जुड़े किसी भी विवाद में पड़ने से बचे, अन्यथा ये लम्बा खींच सकता है | आर्थिक मामलों में मनचाहे लाभ प्राप्त होंगे | स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़े विकार का सामना करना पड़ सकता है, खान पान का ख्याल रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज ऐसे किसी कार्य को हाथ में ना ले, जिसके पुरे होने की सम्भावना 100% ना हो | व्यापारी जातक आज गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा ये बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आजा आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी | वैसे स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, मौसम सेहत प्रभावित कर सकता है | नौकरीपेशा जातको की पदोन्नति होने के आसार बन रहा है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ समाचार लेकर आया है | व्यापारी जातको की योजना सफल होगी, जिससे अच्छा लाभ मिलेगा | संतान से आपको ख़ुशी मिलेगी | आज किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा सफल होगी | मित्रों संग सैर सपाटे पर जाने का प्लान बना सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कुछ व्यस्त रहेगा | अपने जरूरत की चीजों पर खर्चा कर सकते है | कामकाज को लेकर आपका दिन सामान्य रहेगा | वैसे आज के दिन उधार लेनदेन में आपको सावधान रहना होगा | दाम्पत्य जीवन में आपकी समझ की कमी के चलते नीरसता महसूस होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | व्यापारी जातको को अपनी उम्मीद के अनुकूल लाभ प्राप्त होंगे, जिससे उनकी बांछे खिल जाएगी | माता पिता किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने की इच्छा जता सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, शाम को घूमने जा सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी करीबी के शारीरिक कष्ट के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | किसी सम्पति के क्रय विक्रय को लेकर चल रहा मामला आज पूरा हो सकता है | आपकी सेहत उत्तम रहेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सोचे हुए कार्यो को समय से पहले पूरा कर लेंगे | घर से दूर रहने वाले जातको के लिए शुभ समाचार इन्तजार कर रहा है | विद्यार्थियों की कोई बड़ी समस्या आज सुलझ सकती है | अविवाहितों के विवाह को लेकर चर्चा होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर