Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 अगस्त 2021: आज बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी कामयाबी...

Aug 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी चीज को लेकर मन भी पैदा हो सकता है, जिस वजह से आपके कार्य भी बिगड़ सकते है | कामकाज को लेकर यात्रा कर रहे जातको को सफलता मिलेगी | घर के किसी सदस्य से किये वादे को पूरा ना कर पाने की वजह से आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को कुछ कार्यभार मिल सकता है, जिसे पूरा करने के लिए आपको सहकर्मी की मदद लेनी पड़ेगी | संतान की सामाजिक कार्यो में भागीदारी आपको ख़ुशी देगी | दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी को किसी वरिष्ठ से शेयर कर सकते है | सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे, उसमे सफलता निश्चित है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | आज जीवनसाथी से कुछ नई जानकारी मिल सकती है, जिससे आपको हैरानी हो सकती है | स्वास्थ्य के मामले में हल्का सिरदर्द हो सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो | 
आज आपका दिन व्यस्त प्रतीत हो रहा है, हालाँकि फिर भी आप जीवनसाथी के लिए समय निकलने में कामयाब होंगे | संतान के लिए आपको कुछ खर्चे करने पड़ेंगे | तली भुनी चीजों के सेवन से बचे | आज किसी मित्र को आपसे मदद की दरकार होगी | घर में माताजी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लेकिन आपको चारो ओर नजर रखनी होगी, शत्रु नुकसान पहुंचने की कोशिश कर सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में जरुरी मीटिंग का हिस्सा बनेंगे | किसी को उधार दिन धन मिलने की सम्भावना है, आप कोशिश करे | शाम के समय किसी दोस्त के साथ छोटी दूरी की यात्रा कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी पसंदीदा शख्स से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक स्वयं का कारोबार शुरू करने का विचार कर सकते है | आज ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, लेकिन इस मुलाकात का प्रयोजन आपको रास नहीं आएगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर सबकुछ सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक किसी की बातो में आकर निर्णय ना ले, दिमाग का इस्तेमाल करे अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातको के सामने प्रिय कोई ऐसी मांग रख सकता है, जिसे पूरा करना मुश्किल होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है | घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है | मित्रो संग बनाया कोई प्लान आपको अचानक टालना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर आपका दिन थकाने वाला साबित होगा | दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है | कोई अधूरा काम या कोई बड़ी ख़ुशी मिलने की सम्भावना है | आज दुसरो से अपने काम निकलवाने में आप सफल होंगे | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, इस बीच कोई भी गलती करने से बचे | आपको आय व्यय में संतुलन बनाने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी शौक या मन में दबी इच्छा को पूरा करने का मौका मिलेगा | शाम को किसी मंदिर में देवदर्शन के लिए जा सकते है | आर्थिक मामले में आपको खास सावधानी बरतनी होगी | घर में चल रही तनावपूर्ण समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, बस समझदारी से काम लेना होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने के आसार बन रहे है | अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे किसी बीमारी की चपेट में आ सकते है | आज किसी कार्य में आपको नगद की कमी का सामना करना पड़ेगा | दाम्पत्य जीवन में तनातनी की स्थिति रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | परिवार में मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते है | अपनी निजी जरूरतों पर आप खर्चा कर सकते है | निवेशकों के लिए दिन शुभ है | जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त से जुड़े जातको को आज अच्छा फायदा मिलेगा | शाम का समय संतान के संग बिताएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर