Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 अगस्त 2021: आज अपनी स्वराशि में है चन्द्रमा, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत...

Aug 08 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ | 
आज आपका दिन काफी व्यस्त प्रतीत हो रहा है | किसी निजी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से थकान महसूस होगी | नौकरीपेशा जातको के ऑफिस में बदलाव होने वाला है, जो उन्हें रास नहीं आएगा | आज आप अपनी वाणी की मधुरता बनाये रखे, अन्यथा बेवजह रिश्तो में तनाव पैदा हो सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | अपने परिजनों संग आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बना सकते है | कामकाज को लेकर संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | शाम के समय अतिथि का आगमन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा, आपका खर्चा भी होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | इसीलिए अपने कार्यो में आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा गड़बड़ी हो सकती है | किसी को उधार दिया धन आज मिलने वाला है | वैसे आज वाहन अचानक धोखा दे सकता है, खराबी आने की सम्भावना है, सावधान रहे | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन प्रेम और उत्साह भरा रहेगा | जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | किसी मित्र से चल रही अनबन की स्थिति पर आज विराम लगेगा | आज के दिन भावना में बहकर कोई निर्णय ना ले | पुरखो की सम्पति से आज आपको लाभ होने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ कार्यो को पूरा करने के लिए आपको एड़ी छोटी का जोर लगाना पड़ सकता है | आज किसी करीबी को आपसे आर्थिक मदद की आशा होगी | स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे, तली भुनी चीजों से दूरी बेहतर है | आज जीवनसाथी की दी कोई सलाह व्यापार में मददगार साबित होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | सामाजिक कार्यो में आपका योगदान बढ़ेगा, जिसके चलते आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा | अपनी कोई परेशानी मित्र से शेयर कर सकते है, आप हल्का महसूस करेंगे | धन निवेश की योजना बना रहे जातक बिना विशेषज्ञ  की सलाह के निवेश करने से बचे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज किसी निजी कार्य में आपको मित्र से मदद लेनी पड़ेगी | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | आर्थिक मामलो में आज उधार धन देने से बचे, वापस मिलने में परेशानी होगी | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन शुभ है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपकी चिंता कम होगी | व्यापारी जातक साझेदारों संग बहस में पड़ने से बचे, शांति से बात करे | आज किसी प्रिय शख्स से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन शुभ समाचार लेकर आया है | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा | आज किसी घरेलू चीज पर खर्चा कर सकते है | कोर्ट कचहरी में चल रहा मामला अपने निर्णायक क्षण में है | नौकरीपेशा जातको के काम की ऑफिस में तारीफ होगी, जिससे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | विदेश में पड़ने की सोच रहे जातको को इस दिशा में काम करने की जरूरत है | किसी परिचित से उधार धन ले सकते है, अच्छा आप जल्दी चुकाने की कोशिश करे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | आज संतान के किसी कार्य को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, इसमें सफलता भी मिलेगी | आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी | घर में माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रिय का साथ रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | माता पिता के आशीर्वाद के साथ किया कार्य आपको सफलता दिलाएगा | बच्चे आज किसी चीज की जिद कर सकते है, जिसे आप पूरा करेंगे | धन निवेश की योजना बना रहे है, तो उसे आज के लिए टाल दे | विवाहित जातको का दिन अच्छा बीतेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर