Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 अगस्त 2021: आज है सावन का अंतिम सोमवार, जानिए किन पर बनेगी महादेव की कृपा...

Aug 15 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने किसी ख़ास कार्य को लेकर आप थोड़े व्यस्त रह सकते है | सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए लोगो के मान सम्मान में वृद्धि होगी | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा है | घर में आज किसी से वैचारिक मतभेद पैदा हो सकते है, आप इसे बढ़ने ना दे अन्यथा तनाव पैदा हो सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक अपनी योजनाए बनाने में व्यस्त रहने वाले है | क़ानूनी मसले में उलझे हुए जातको को आज इससे मुक्ति मिल सकती है | नौकरीपेशा जातको के काम की ऑफिस में तारीफ होगी | स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी सोचे हुए काम को पूरा करने में असफल रहेंगे, जिस वजह से थोड़े परेशान हो सकते है | इस राशि के विद्यार्थियों को अपने गुरुजनो की मदद की जरूरत होगी | आज किसी आवश्यक कार्य में उम्मीद से अधिक धन खर्च हो सकता है | आप शाम का समय मित्रों संग घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होगी, ध्यान दे इससे आपके कार्यभार में भी वृद्धि होगी | किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | वैसे आज अपनी सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे | आज जीवनसाथी अपने मन की कोई बात आपसे शेयर कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | पारिवारिक व्यवसाय में आपको पिताजी की राय की जरूरत पड़ेगी | इस राशि के छात्रों को खेलकूद को भी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए | कार्यक्षेत्र में आप गुस्से पर काबू रखे, अन्यथा आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते है | शाम का समय किसी जरुरी काम में व्यस्त रह सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे आसानी से पूरा कर लेंगे | घर में विवाह योग्य जातको के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है | आज पड़ोसी से दूरी बनाये रखे, झगड़ा हो सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | संतान की धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ती देख, आपका मन प्रसन्न होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज पिताजी से मिली सलाह आपके जीवन में बदलाव लाएगी | घर में सम्पति को लेकर चल रहा विवाद, आज दूर हो सकता है, आपको प्रयास करेने होंगे | कामकाज को लेकर इन थकाने वाला साबित होगा | आर्थिक लेनदेनों में आपको सावधान रहना होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मध्यम रूपी फलदायी साबित होगा | घर में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की उम्मीद कर सकता है | नौकरीपेशा जातको को बोरियत महसूस होगी | विवाहित जातक शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते है | वैसे स्वास्थ्य से जुडी किसी भी चीज को नजरअंदाज ना करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज संतान से मिला कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा | व्यापारी जातक अपनी क्षमता के अनुसार ही जोखिम उठाये | किसी करीबी को आज नगद की नगद की जरूरत पड़ेगी, जिसमे आप उनकी मदद करेंगे | घर परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाले संकेत दे रहा है | आज के दिन भी निर्णय को लेने से पहले भविष्य में उसके परिणामों पर विचार करने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय के लिए कुछ स्पेशल कर कर सकते है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | किसी मित्र से बहस हो सकती है, इससे बचे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | सोचे हुए कामो को पूरा करने में सफल होंगे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | व्यापारी जातक जल्दबाजी में डील फाइनल ना करे | सेहत को लेकर दिन उत्तम रहेगा | जीवनसाथी अपने की कोई बात आपसे शेयर कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ फलदायी साबित हो रहा है | जॉब बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिल सकता है | संतान के किसी कार्य को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को सम्बल मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर