Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अगस्त 2021: आज इन 5 राशियों पर है गणेश जी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी, सदस्य आपकी बात सुनेंगे | कामकाज को लेकर दिन सफलताभरा साबित होगा | वैसे आज स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्कता रखे, हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | मन में किसी चीज को लेकर ख़ुशी का भाव रहेगा | आज के दिन माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकले, कार्य पुरे होंगे | किसी धार्मिक समारोह का हिस्सा बन सकते है | व्यापारियों के लिए आज का दिन थका देने वाला साबित होगा | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | क़ानूनी मसला चल रहा है, तो आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में वृद्धि होगी, इसके चलते तनाव लेने से बचे | आज के दिन किसी भी कार्य में दुसरो से सलाह लेने से बचे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में हल्की तनातनी देखने को मिल सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है | स्वास्थ्य से जुडी कोई समस्या है, तो आज उससे छुटकारा मिलने वाला है | सम्पति खरीदने की कोशिश सोच रहे जातको के लिए दिन प्रभावी रहेगा | घर में किसी सदस्य से बड़ी बहस हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | 

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में ख़ास साबित होगा | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | आज मित्र से कोई राज की बात चलने वाली है | विदेश में रहने वाले परिजन से लम्बे समय बात होगी | घरेलू खर्चो में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिस वजह से आप चिंतित हो सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन कार्यो में अतिउत्साह दिखाने से बचने की जरूरत है | आज किसी मित्र से जरूरी काम के चलते मुलाकात करेंगे | आज के दिन बाहर के खानपान से परहेज रखे, अन्यथा पेट से जुडी समस्या हो सकती है | आज जीवनसाथी से किया कोई वादा पूरा करेंगे, जिससे वे प्रसन्न होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि व्यापारी जातक सतर्कता बनाई रखे, विरोधी सक्रिय है | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | आज किसी निजी कार्य को लेकर आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी | पिताजी को अचानक शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज मन में दबी किसी खास इच्छा को पूरा कर सकते है | आज किसी पुस्तक को पढ़ सकते है | जीवनसाथी की सलाह पर संतान के भविष्य के लिए धन निवेश की योजना बना सकते है | नौकरीपेशा जातको को अधिक समय तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य प्रतीत हो रहा है | हालाँकि कोई अटका हुआ कार्य थोड़े ही प्रयास में पूरा हो जायेगा | इस राशि के विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा | आज के दिन नकारात्मक लोगो से दूरी बनाकर रखे | जीवनसाथी संग शाम को कहीं घूमने जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आप बेवजह की चिंताओं से दूरी रखे, अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | छात्र पार्ट टाइम जॉब करने का विचार कर सकते है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है, उन्हें लाभ की सम्भावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलाजुला फल प्रदान करने वाला रहेगा | व्यापारी जातक कोई डील कर सकते है | वैसे आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी रखे तो बेहतर है | भौतिक सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | आज जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन नजर आएगा, जो आपको परेशान कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानी अपने अंत की ओर है, आप निश्चिन्त रहे | आर्थिक स्थिति को लेकर आपके प्रयास सफल होते नजर आ रहे है | शाम को अचानक किसी नापसंद परिचित का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर