Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 अगस्त 2021: आज इन राशि वालो के सपने होंगे पुरे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 18 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होगी, जिससे उनके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | आर्थिक मामलो में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है | किसी मंगल कार्य में शामिल होने के लिए न्यौता आ सकता है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | घर में किसी बात को लेकर चल रही तनावपूर्ण स्थिति आज दूर होगी | व्यापारी जातक नए कार्य में हाथ आजमाने का विचार कर सकते है | वैसे आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर रोक लगाने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही आर्थिक समस्या में पड़ सकते है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ फल देने वाला प्रतीत हो रहा है | आज किसी भी अच्छे मौके को हाथ से जाने ना दे, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा | अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते है | पिताजी से किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | घर में विवाहयोग्य सदस्य के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा | व्यापारी जातको को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | घर का माहौल बढ़िया रहेगा, आप बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | शाम के समय मित्र से मुलाकात होगी, वो आपसे अपनी परेशानी शेयर कर सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातक कार्य में उत्साह दिखाएंगे, जिससे उनके कार्य भी जल्दी पुरे होंगे | अचानक धनलाभ होने के आसार बन रहे है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन चुनौती भरा रह सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम मे अधिक व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | इस राशि के छात्रों की कोई बड़ी परेशानी आज दूर होगी | आज वाहन अचानक धोखा दे सकता है, आपको सावधान रहना होगा | सेहत को लेकर दिन शुभ है | आर्थिक मामलो में दिन अनुकूल प्रतीत हो रहा है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपने कार्यो में सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा गड़बड़ी हो सकती है | नौकरीपेशा जातक विरोधियों पर भी नजर बनाये रखे | किसी को उधार दिया धन आज मिल सकता है | किसी मामले में जीवनसाथी से राय ले सकते है | शाम का समय बुजुर्गो संग बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अच्छे कार्य के लिए जा रहे है, तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाये | आर्थिक मामलो में दिन थोड़ा प्रतिकूल है, ध्यान देना होगा | आज किसी अनजान शख्स की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे |  मित्र से किसी बात को लेकर मतभेद होंगे, इसे बहस में ना बदले |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारी जातको के लिए दिन पक्ष में है, सोच समझकर ही कोई निर्णय ले | राह में किसी परिचित से अचानक मुलाकात होगी | आमदनी का दूसरा स्त्रोत तलाश रहे जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | धर्म कर्म के कार्यो में जीवनसाथी की रूचि आपको भी आकर्षित करेगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | शाम को माता जी के साथ कुछ खरीददारी करने जा सकते है | आज के दिन किसी दूसरे के विवाद में टांग अडाने से बचे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | जिस कार्य को लम्बे समय से करने की सोच रहे है, उसे आज पूरा कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | घर के बड़े सदस्य से बहस हो सकती है, इसे बढ़ने ना दे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम आपको सुकून देगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | सम्पति को लेकर कोर्ट में चल रहा विवाद आज पूरा हो सकता है | आज बड़ा खर्चा होने वाला है, आपको तैयार रहना होगा | बाहर के खानपान से दूरी बनाकर रखे | शाम का समय मित्रों संग अमोद प्रमोद में बीतेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर