Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 अगस्त 2021: इन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 19 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपनी महत्वकांक्षाओ को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे | क़ानूनी मसले को लेकर आज फैसला आ सकता है | यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे व्यापारी जातक कुछ समय के लिए प्लान टाल दे | इस राशि के विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम को करने के बारे में विचार करेंगे, लेकिन आलस्य आपको घेर सकता है | नौकरीपेशा जातको को आमदनी के अतिरिक्त स्त्रोत की तलाश होगी | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि शाम के समय आपको स्वास्थ्य से जुडी थोड़ी परेशानी हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | राजनीती से जुड़े जातक आज काफी व्यस्त रहने वाले है | आप अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे, ये आपके कार्य सफल करेगी | उधार धन लेने की कोशिश कर रहे जातको को आज सफलता मिलेगी | शाम को परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातक बड़े लेनदेनों में सावधानी बरते | नौकरीपेशा जातको का नौकरी बदलने का विचार बन सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है | शाम के समय जीवनसाथी से कोई बहस हो सकती है, इसे बढ़ने ना दे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | सामाजिक कार्यो में आपके योगदान के चलते आपकी अच्छी छवि बनेगी | जमीन खरीदने की सोच रहे जातको के लिए दिन फलदायी साबित होगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक देर तक रुकना पड़ सकता है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे, जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है | आज के दिन किसी को उधार धन ना दे, वापस मिलने में कठिनाई होगी | व्यापारी जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा, हालाँकि आप इनसे निपटने में सफल होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको का साझेदारों संग सामंझस्य बढ़ेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए कार्यभार अधिक रहने वाला है | घर में विवाहयोग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | पिताजी द्वारा दी गयी किसी काम की जिम्मेदारी के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने कामकाज में आपको दुसरो की मदद मिलेगी, जिससे आपके काम समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे | माता पिता की सेवा में समय बिताएंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे | ससुराल पक्ष के किसी शख्स से मुलाकात होगी, आप इन्हे घर के लिए आमंत्रित कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में आपाधापी करने से बचे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | आज कोई मित्र आपसे अपनी परेशानी शेयर कर सकता है, आप उनकी मदद करेंगे | उच्च शिक्षा को लेकर परेशान हो रहे छात्रों के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आया है | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन फलदायी है | इसे व्यर्थ ना जाने से, अधूरे पड़े कामो को पूरा करने के लिए दिन शुभ है | आज मित्रों संग मौज मस्ती करने का मन कर सकता है | नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | परिवार का कोई सदस्य किसी चीज की मांग कर सकता है, जिसे लेकर आप असमर्थता जता सकते है | जीवनसाथी संग अपने भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आपको प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी इज्जत भी बढ़ेगी | संतान को लेकर कोई निर्णय ले सकते है | पड़ोसी को आज आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | आर्थिक मामलो को लेकर दिन सामान्य रहेगा | जीवनसाथी कामकाज में हाथ बंटाने की इच्छा जता सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर