Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 अगस्त 2021: इन 5 राशियों पर है शनिदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके कुछ काम मित्र की मदद से पुरे होने वाले है | आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है | किसी काम में आपके खर्चे बढ़ सकते है, आप चिंता कर सकते है | हालाँकि शाम तक आपका मूड ठीक हो जायेगा | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातको को लाभ के अवसर मिलेंगे | आज आपके भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा, जिससे कुछ काम बैठे बिठाये हो जायेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | कुछ मामलो में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है | अपने स्वास्थ्य को लेकर आज के दिन कोई समझौता ना करे | आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है | आज किसी काम को पूरा करके आप संतुष्टि महसूस करेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति आपके नियंत्रण में आएगी | प्रेम जीवन जीने वाले जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कोई मित्र आपसे कुछ सलाह ले सकता है | आर्थिक स्थिति के मामले में सबकुछ संतुलित रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामलो में आपको सफलता मिलेगी | आप जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक पल बिताएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अपना प्रभाव बनाने के लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है | कोई अटका हुआ आर्थिक मामला आज सुलझने वाला है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको घरवाले कुछ सरप्राइज दे सकते है, आप इससे बहुत हर्षित होंगे | आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है | लवमैट्स को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज किसी ख़ास काम को आप खुद करे तो अच्छा है, किसी के भरोसे ना छोड़े | व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलने वाले है, अवसर हाथ से ना जाने दे | घर के बुजुर्गो से आज आपको कोई काम की सलाह मिलने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज छात्रों के लिए दिन शुभ है | पढाई में आपको अच्छे फल मिलने वाले है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के लिए दिन तनाव भरा रह सकता है | शाम को आप किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | आप इससे अच्छा महसूस करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे, जिससे लोग भी आपकी बातो से प्रभावित होंगे | ऑफिस में आपकी कार्क्षमता में वृद्धि होने से उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव जल्द ही समाप्त होने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको किसी काम की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जिससे आप भी प्रसन्न महसूस करेंगे | आज घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है | आज ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे उधार धन मांग सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी मित्र से आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चल सकता है | किसी काम को लेकर पूर्व में की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | प्रेम जीवन में चल रही खटपट दूर करने की जरूरत है, एक दूसरे को समझने की कोशिश करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर