Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 अगस्त 2021: आज पूर्णिमा तिथि पर इन राशियों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 21 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | धार्मिक कामों की ओर आप आकर्षित होंगे | यदि कोई रोग परेशान कर रहा है, तो कतई लापरवाही ना बरते | किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | नौकरीपेशा जातको से उच्च अधिकारी प्रसन्न दिखाई देंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | दोपहर के बाद अचानक कोई समस्या आ सकती है, जिस वजह से थोड़े परेशान हो सकते है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | संतान आपसे मन की बात शेयर करेगी | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | वैसे आज के दिन अपने काम में दुसरो की मदद लेने से बचे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे उसे समय से पहले पूरा कर लेंगे | आज किसी से भी गुस्से में बात ना करे | आर्थिक मामलो में दिन थोड़ा चुनौतीभरा साबित हो सकता है | संतान की संगति को लेकर उनसे बात करनी आवश्यक है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | शाम के समय सुख सुविधा से जुडी कोई चीज खरीदने का मन बना सकते है | नौकरीपशा जातको को ऑफिस में अधिक देर तक रुकना पड़ सकता है | आज किसी मित्र से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, आप भी उनकी ख़ुशी में शामिल होंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन उत्तम है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | घर में पड़ी किसी पुरानी वस्तु को देखकर आप थोड़े भावुक हो सकते है | व्यापारी जातको को लोगो को साथ लेकर चलना सीखना होगा | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा साबित होगा | विवाहित जातक जीवनसाथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ससुराल पक्ष से आपके लिए शुभ समाचार आने वाला है | ऑफिस में आज जूनियर आपसे मदद मांगेंगे | वैसे आज नकारात्मक लोगो से दूरी बनाकर रखे | आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन पहले के जैसा रहेगा | जीवनसाथी का साथ सहयोग और प्रेम बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्क रहे, अचानक समस्या हो सकती है | नए काम मे हाथ डालने की सोच रहे है, तो आज के दिन विचार टाल दे | किसी मित्र को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर लम्बी बहस हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी काम को करने की लम्बे समय इच्छा थी, उसे आज पूरा कर सकते है | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | नौकरीपेशा जातक पार्ट टाइम जॉब करने का विचार कर सकते है | उधार धन के लेनदेन को आज के लिए टाल दे, समय शुभ नहीं है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन लाभदायी साबित होगा | व्यापारी जातक आज मनचाहा लाभ कमाने में सफल होंगे | स्वास्थ्य को लेकर भी आपका दिन पक्ष में है | ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से बहस होने की सम्भावना है, इसे बढ़ने ना दे | शाम का समय आप मित्रों संग मौज मस्ती में बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यवसाय को लेकर बनाई गयी योजनाओ को सफल होता देख आप प्रसन्न होंगे | वैसे आज किसी भी विवाद में ना पड़े, अन्यथा मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंच सकता है | आर्थिक मामलो में दिन शुभ है, मित्र को उधार दिया धन मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाए बना सकते है | परिवार के सदस्य किसी चीज को लेकर आपसे उम्मीद कर सकते है | इस राशि के व्यापारी जोखिम उठाने से बचे | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने कार्यो में आप जल्दबाजी करने से बचे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | आर्थिक स्थिति के मामले में आज ना चाहते हुए भी बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन खास साबित होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर