Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 अगस्त 2021: इन 3 राशियों के लिए फलदायी साबित होगा सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 22 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों से मदद मिलेगी, जिससे उनके कार्य जल्दी पुरे हो जायेंगे | किसी को उधार दिया धन आज मिल सकता है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | आप इस धन को निवेश करने का विचार कर सकते है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हालाँकि व्यापारी जातक बड़े जोखिम उठाने से बचे, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है | इस राशि के छात्रों को आज गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी | शाम को पिताजी से किसी पारिवारिक मुद्दे पर बात कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में जल्दबाजी करने से बचे, अन्यथा गड़बड़ी हो सकती है | आज किसी रिश्तेदार से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | ऑफिस में आपको कुछ बदलाव महसूस होंगे | परिवार के छोटे सदस्य से परिवार के सदस्य  किसी वजह से नाराज हो सकते है, आपको मामला संभालना होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | दाम्पत्य जीवन में कोई विवाद पुनः खड़ा हो सकता है | कामकाज के मामले में कार्यभार अधिक रहेगा | माता पिता के साथ शाम को अच्छा समय बिताएंगे | वैसे आज के दिन किसी भी प्रकार का उधार लेनदेन ना करे, चपत लग सकती है | सेहत के मामले में दिन अच्छा है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | जरुरी कार्य के लिए जा रहे है, तो माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाये, कार्य सफल होगा | संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | सेहत के मामले में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, हालाँकि चिंता का विषय नहीं है | जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी अधूरे काम को पूरा करने की योजना बना सकते है, जिस में आपका काफी समय लगेगा | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अभी इन्तजार करना होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | शाम को किसी मित्र की ओर से पार्टी में शामिल होने का न्यौता आ सकता है | आर्थिक मामले में दिन कमजोर संकेत दे रहा है, बड़ा खर्चा होगा | ऑफिस में सहकर्मी संग मतभेद हो सकते है, इसे आप बहस में ना बदलने दे |  संतान की संगति को लेकर उनसे बात करना आवश्यक है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | शाम को ना चाहते हुए भी आपको कुछ खर्चे करने पड़ेंगे | व्यापारी जातक नए काम में हाथ डालने का विचार कर सकते है | संतान के विवाह में किसी प्रकार की बाधा खड़ी हो सकती है, जिसे लेकर आप थोड़े चिंतित होंगे | सेहत के मामले में दिन कमजोर है, तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे, उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातको से जूनियर मदद मांगेंगे | शाम को मेहमान आ सकते है, जिसके धन खर्च होगा | साझेदारी में चल रहे व्यापार में लाभ होगा | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से तनाव का माहौल रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन लाभदायी प्रतीत हो रहा है | व्यापार की कोई परेशानी घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह से दूर होगी | विदेश में पढ़ने की सोच रहे जातक इस दिशा में कोई कदम उठा सकते है | स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन शुभ है | शाम को दोस्तों संग  मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा, आप अच्छा महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | पिताजी से आपको किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे | राजनीति से जुड़े किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाकर रखे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग चल रही खटपट आज दूर होगी, आप उनके लिए उपहार खरीदे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आपके कार्यभार में वृद्धि होगी, जिस वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | हालाँकि आर्थिक लेनदेनों में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका दिन बन जायेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर