Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 अगस्त 2021: आज बुध का कन्या राशि में प्रवेश, जानिए आप पर पड़ेगा कैसा प्रभाव...

Aug 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | नौकरीपेशा जातको की ऑफिस में स्थिति मजबूत होगी | घर में जमीन जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह शांत होगा | माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | व्यापारी जातक जल्दबाजी में में कोई निर्णय ना ले | शाम का समय आप मित्रों संग बिताएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है | कामकाज को लेकर दिन शुभ है, हालाँकि दिन थका देने वाला साबित होगा | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन खास साबित होगा, आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी वाणी पर संयम रखे, अन्यथा गड़बड़ हो सकती है | व्यापारी जातक आज मनचाहा लाभ कमाने में असमर्थ होंगे, जिस वजह से थोड़े तनाव में हो सकते है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | भाई की मदद से आपका कोई कार्य पूरा होगा, जिससे आपकी चिंता दूर होगी | अपने खर्चो में आपको कटौती करने की जरूरत है | किसी धार्मिक सम्मलेन में शामिल होने का मौका मिल सकता है | जीवनसाथी से कुछ जरुरी बाते होगी, जिसे लेकर आप विचारमग्न हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि धर्म कर्म के कामो की ओर आप आकर्षित होंगे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में शत्रुओ से सावधान रहना होगा, वे अनिष्ट की फ़िराक में है | आर्थिक मामले में दिन शुभ है, अटका हुआ धन मिल सकता है या अच्छा लाभ होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | क़ानूनी मसले के चलते आपके माथे पर चिंता की लकीरे होंगी, आप व्यर्थ की चिंता न करे, सेहत प्रभावित हो सकती है | कामकाज को लेकर दिन प्रभावी साबित होगा | आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी रखे तो अच्छा है | शाम के समय आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | अपने कामो में आप जल्दबाजी करने से बचे | इस राशि के विद्यार्थियों को किसी काम में धन की कमी महसूस होगी | विदेश में रहने वाले परिजन से आपको शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापारी जातको की योजनाए रंग लाएगी, जिससे वे प्रसन्न होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | संतान किसी काम में आपसे सलाह ले सकती है | आज के दिन किसी से भी विवाद में ना पड़े, मामला क़ानूनी हो सकता है | घर में जीवनसाथी की बिगड़ी सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपकी चिंता कम होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी | आज के दिन हर किसी से अपने मन की बात शेयर ना करे, लोग इसका फायदा उठा सकते है | किसी धार्मिक कार्य में खर्चा हो सकता है | आज घर के छोटे सदस्य को आपसे मदद की आस होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको की साझेदार संग बहस हो सकती है, आप इससे बचने की कोशिश करे | आज के दिन बिना मांगे किसी को सलाह ना दे | लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उन्नति लेकर आया है | आर्थिक स्थिति के मामले में आपका दिन शुभ है | व्यापारी जातक नयी योजनाए लागू कर सकते है | घर में विवाहयोग्य सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है | किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहाँ कुछ नए लोगो से मित्रता होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | पुरखो की सम्पति से आपको लाभ मिलेगा | संतान की शिक्षा को लेकर चल रही दुविधा आज दूर होगी, आप चिंतामुक्त महसूस करेंगे | शेयर बाजार में निवेश करने का विचार आज के लिए टाल दे, नुकसान की सभावना है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर