Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 अगस्त 2021: जन्माष्टमी पर इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 29 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इस राशि के विद्यार्थयों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे जातको की कोशिश सफल होगी | स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखे, अन्यथा आर्थिक संकट में पड़ सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य प्रतीत हो रहा है | हालांकि आज के दिन क्षमता से बाहर के कार्य की जिम्मेदारी ना ले, बेवजह परेशानी होगी | परिवार संग यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है | शाम के समय हल्का सिरदर्द हो सकता है | जीवनसाथी संग मन की बात करेंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों से मदद प्राप्त होगी, जिससे उनके कार्य जल्दी पुरे होंगे | वैसे आज अपने विचार किसी से शेयर न करे | किसी अटके हुए काम को पूरा करने में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | जीवनसाथी संग किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | परिवार का सदस्य आपको शुभ समाचार सुनाएगा | इस राशि के छात्रों के लिए दिन चुनौतीभरा रहेगा | आज किसी मित्र या परिचित को आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद होगी | सेहत को लेकर दिन शुभ है | शाम को मित्रों संग  समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कार्यक्षेत्र में आज कुछ परेशानियां खड़ी होगी, जिनसे निपटने में आपको काफी समय लगेगा | व्यापारी जातक जोखिम उठाने से बचे | स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन शुभ है | हालाँकि घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | मनचाहे कार्यो को समय पर पूरा करेंगे, जिससे राहत महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको के कुछ नए शत्रु बनने वाले है, आप सावधान रहे | रोजगार को लेकर आप मित्र से सलाह मशवरा कर सकते है | जीवनसाथी से कोई जानकारी मिलेगी, जिससे आप बड़े प्रसन्न होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार में हो रही तरक्की से मन प्रसन्न होगा, वैसे आप बड़े खर्चे करने से बचे | विदेश में पढ़ने की सोच रहे जातक इस दिशा में कोई कदम उठा सकते है | आज किसी मित्र से मुलाकात करने उसके घर जा सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापारी जातको को अपनी योजनाओ पर कार्य करने का मौका मिलेगा | जीवनसाथी की कोई सलाह आपका बिगड़ा काम बना सकती है | नौकरीपेशा जातको पर उच्च अधिकारी की नजर रहेगी, व्यर्थ चीजों में ध्यान देने से बचे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कुछ कमजोर प्रतीत हो रहा है | भाई से किसी मामले में आपको मदद लेनी पड़ेगी | कोई सम्पति खरीदने का मन बना रहे है, तो उसे चल अचल पहलुओं पर अच्छे से नजर डाल ले | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर गहमागहमी हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | नौकरीपेशा जातको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है | कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले के लिए आज का दिन निर्णायक साबित होगा | सेहत को लेकर दिन ठीक है | जीवनसाथी से मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपके आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आपके काम काज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी | आज संतान के किसी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है | अटके या अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम है | जीवनसाथी संग घूमने फिरने का प्लान बन सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि व्यापारी जातक कोई बड़ी डील करने वाले है, जिससे अच्छा फायदा होगा | घर में विवाह योग्य जातक के विवाह की चर्चा होगी | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | शाम किसी निजी कार्य को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर