Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 अगस्त 2021: आज इन राशियों पर है हनुमान जी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Aug 30 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर लापरवाही ना करे, गड़बड़ हो सकती है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन उत्तम है | आर्थिक मामले में दिन कमजोर है, लेनदेन में सतर्क रहना होगा | संतान की संगति को लेकर उनसे बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | परिवार में चल रही परेशानी को दूर करने में सफल होंगे | अपने खर्चो को लेकर संयमित होने की जरूरत है | स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है | शाम के समय मित्रों संग घूमने फिरने का प्लान बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | साझेदारी में चल रहे व्यापार में लाभ होगा, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको की इच्छा पूरी होगी | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन सामान्य रहेगा | आज ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन काफी व्यस्त साबित होगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ है, हालाँकि आप शान शौकत पर खर्चा करने से बचे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात कर प्रसन्न होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | घर में कोई पुराना वाद विवाद फिर से खड़ा हो सकता है | नौकरीपेशा जातको को सहकर्मियों को साथ लेकर चलना सीखना होगा | आर्थिक मामले में अटका हुआ पैसा मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में वाणी पर काबू रखे, गहमागहमी हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कला से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | घर में पिताजी से किसी सम्पति की खरीद को लेकर चर्चा कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, हालाँकि चिंता का विषय नहीं है | इस राशि की महिलाये शॉपिंग के लिए जा सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी आज किसी बड़ी डील को पूरा करने में सफल होंगे | आज किसी मित्र से रिलेशनशिप को लेकर सलाह ले सकते है | विद्यार्थी जातक व्यर्थ की चीजों में ध्यान लगाने से बचे | आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है, ये रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | कामकाज के मामले में दिन थका देने वाला साबित होगा | किसी महिला मित्र से मुलाकात होगी | आज यात्रा करनी पड़े तो अपने सामान की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दे, चोरी होने या खोने की सम्भावना है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से चल रहे कर्जे से आपको मुक्ति मिलेगी | कामकाज को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी, उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे | शाम के किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिस वजह से खर्चा होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने कार्यों में अतिउत्साह से बचने की जरूरत है | आज के दिन किसी को उधार धन देने से पहले व्यक्ति की विश्वसनीयता जांच ले | पिताजी को शारीरिक समस्या हो सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन शुभ है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अनिच्छा से जिस कार्य को कर रहे थे, उसे आज छोड़ सकते है, आप अच्छा महसूस करेंगे | कहीं निवेश किया गया धन अच्छा लाभ देने वाला है | संतान के साथ कोई जरुरी बात करेंगे | व्यापारी जातको को अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखनी होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | धन निवेश की योजना बना रहे है, तो आज के लिए टाल दे | सरकारी नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है | ननिहाल पक्ष से आपको लाभ मिलता दिखाई दे रहा है | जीवनसाथी किसी चीज की इच्छा जता सकता है, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर