Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 सितम्बर 2021: इन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा, सितम्बर माह का पहला दिन...

Aug 31 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापारी जातक बड़ी डील करने वाले है | स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा | घर में लम्बे समय से चल रही परेशानी का हल ढूंढने में आप सफल रहेंगे | आर्थिक मामले में दिन लाभदायी है | वैसे दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी चीज को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कुछ नए लाभ लेकर आया है | अटके पड़े काम को पूरा करने में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी, आपका कार्य पूरा होगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | संतान किसी मामले में आपकी राय लेगी, जो कि आपको पसंद आएगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करे, बड़ी गड़बड़ हो सकती है | शाम के समय किसी जरुरी मुद्दे पर माता-पिता से बात करेंगे | नौकरीपेशा जातको का दिन ठीक बीतेगा | लम्बे समय बाद किसी मित्र से फ़ोन पर बात होगी, आप मिलने का प्लान बना सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे | आज किसी परीचित के लिए आपको पैसो का इंतजाम करना पड़ेगा | सेहत के मामले में दिन आपका दिन शुभ है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज का दिन व्यापारियों के लिए बेहद शुभ है | जॉब बदलने की सोच रहे जातको को आज अच्छा ऑफर मिलने वाला है, इसे हाथ से ना जाने दे | विद्याथियों की कोई इच्छा आज पूरी होने वाली है | आपका शाम का समय परिवार के सदस्यों की परेशानियों को सुनने में बीतेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज अचानक किसी मित्र से मुलाकात होगी, आप उसे घर पर आमंत्रित कर सकते है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी दूसरे के विवाद में टांग ना अड़ाए | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी संग खरीददारी करने जा सकते है, जहाँ बड़ा खर्चा होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सोचे हुए कामो को समय पर पूरा करने में सफल होंगे | विदेश में रहने वाले परिजन से शुभ समाचार मिलेगा | ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य से आर्थिक लेनदेन ना करे तो बेहतर है | व्यापारी जातक आज बड़ा जोखिम उठा सकते है, जिसका लाभ भविष्य में होगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातको को व्यापार की धीमी गति परेशान करेगी, इसमें वो किसी अनुभवी की सलाह ले सकते है | आर्थिक मामले में दिन अच्छा है, लेकिन व्यर्थ खर्चो पर रोक लगानी होगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | विवाहित जातक शाम को घूमने फिरने का प्लान बना सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | घर परिवार से जुड़े किसी निर्णय को लेकर परिवार में सदस्यों से मतभेद हो सकते है | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है | जीवनसाथी से अपने मन की कोई बात शेयर कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | वैसे आज अपने किसी काम की जिम्मेदारी दुसरो को ना सौंपे | आर्थिक मामले में दिन अच्छा है, आप किस मनचाही चीज की खरीद कर सकते है | मन में किसी चीज को लेकर उलझन है, तो इसे मित्र या करीबी से शेयर करे | आपको जल्द ही हल मिलेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बदलाव महसूस होंगे, जो आपको रास आएंगे | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | व्यापारी जातक क्षमता से बाहर जोखिम उठाने से बचे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी होगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | किसी कार्य में आपको नगद की कमी का सामना करना पड़ेगा, हालाँकि समय पर आपको मदद मिल जाएगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ और सहयोग बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर