Category Archives:  Spiritual

राशिफल 02 सितम्बर 2021: आज इन 4 राशिवालों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 01 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक मामलो में सकारात्मक संकेत मिल रहे है | नौकरीपेशा जातको से आज उच्च अधिकारी प्रसन्न नजर आएंगे, ये आपकी तरक्की का संकेत भी हो सकता है | जीवनसाथी किसी चीज की इच्छा जता सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से चर्चा कर सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा है | कहीं धन निवेश की योजना बना रहे है, आज के लिए प्लान टाल दे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को अपने शत्रुओ से सावधान रहना होगा, वे अनिष्ट की कोशिश कर सकते है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आपको रास आएगा | अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते है   | शाम को मित्र संग समय बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इस राशि के विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का न्यौता मिल सकता है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में अधिक देर तक रुकना पड़ेगा |  विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ प्रतीत हो रहा है | संतान पक्ष की ओर से कोई समाचार मिलेगा, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यापारी जातको को अच्छा लाभ होगा, हालाँकि मौका हाथ से जाने ना दे | आज किसी पड़ोसी से अनबन होने की सम्भावना है, अच्छा होगा दूरी बनाकर रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपको रास आएंगे | जिन जातको के विवाह में बाधा आ रही थी, वो आज समाप्त होगी | परिवार के बड़े सदस्य सदस्य से मतभेद हो सकते है, इसे विवाद में ना बदलने दे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | सोचे हुए कार्यो को समय पर पूरा करने में असमर्थ होंगे, जिस वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते है | व्यापारी जातको को आज लाभ होगा, लेकिन दिन थका देने वाला साबित होगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन उत्तम है | आज जीवनसाथी से कोई काम की सलाह मिल सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | वैसे इस दौरान अपने खान पान का भी ख्याल रखे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | पैतृक सम्पति को लेकर चल रहे मामले की वजह से भागदौड़ करनी पड़ेगी | राजनीति से जुड़े जातको के जनसमर्थन में वृद्धि होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परोपकार के कार्यो में आपका मन लगेगा, जिससे आप शांति महसूस करेंगे | घर परिवार में किसी चीज को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहेगा | सेहत के मामले में दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको की तरक्की होगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | अपनी किसी परेशानी को मित्र से शेयर कर सकते है | पूर्व में निवेश किया गया धन आपको लाभ देने वाला है | माता पिता संग परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यापारी जातक उधार लेनदेन से बचने की कोशिश करे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | विदेश जाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कदम उठा सकते है | जीवनसाथी को समय न दे पाने के कारण आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यवसायी जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, वैसे ये फलदायी साबित होगी | किसी मित्र को आर्थिक मदद की जरूरत महसूस होगी | घर में नया वाहन खरीदने की चर्चा होगी, आप प्रसन्न होंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर