Category Archives:  Spiritual

राशिफल 03 सितम्बर 2021: आज इन 2 राशियों को मिलेगी चिंता से मुक्ति, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 02 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई खर्चा करे | संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापारी जातको की सहयोगियों संग चल रहा विवाद समाप्त होगा | अपने कामकाज की जिम्मेदारी आज दुसरो का दे, काम बिगड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | किसी अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | वैसे आज स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन शुभ संकेत नहीं दे रहा है | नौकरीपेशा जातको को वरिष्ठ अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य प्रतीत हो रहा है | राजनीति से जुड़े जातक आज असमंझस की स्थिति में रहेंगे, इस दौरान कोई भी निर्णय लेने से बचे | आज मित्र को आपकी किसी चीज की जरूरत पड़ेगी, आप उसे उधार देंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा है | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन तनाव भरा रह सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आया है, जो उन्हें शाम तक प्राप्त हो सकता है | आज परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी | घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की  चर्चा हो सकता है | प्रेम जीवन वालो के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन किसी प्रकार की बहसबाजी में पड़ने से बचे | व्यापारी जातको को आज बड़ा लाभ हो सकता है | किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर बनाये रखे, गिरावट देखने को मिल सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी सरकारी कार्य को पूरा करने में आपको मित्र की मदद की जरूरत पड़ेगी | आर्थिक मामलो में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी | परिवार में सम्पति को लेकर चल रहा विवाद फिर से खड़ा हो सकता है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में स्थिति प्रेमपूर्ण रहेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | यदि कोई क़ानूनी मुकदमा चल रहा है, तो आज उसका निर्णय आने की सम्भावना है | आज के दिन उधार लेनदेन से दूरी रखे तो बेहतर है | मार्केटिंग से जुड़े जातको आज अच्छी डील मिल सकती है | शाम के समय जीवनसाथी संग घूमने फिरने निकल सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अतः आज के दिन क्षमता से बाहर किसी काम की जिम्मेदारी लेने से बचे | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को अभी इंतजार करना होगा | शाम के समय मांगलिक कार्यक्रम मे शामिल हो सकते है | जीवनसाथी संग कुछ जरूरी चीजों को लेकर बात करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय से पहले ही पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | घर में विवाहयोग्य जातको के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | शाम के समय स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | संतान की शिक्षा को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | राजनीति से जुड़े जातको के जनसमर्थन में वृद्धि होगी | आज माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले है | इस दौरान अपने खानपान कर भी ख्याल रखे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | परिवार की जरूरतों पर धन व्यय करना पड़ेगा | शाम के समय किसी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | लम्बे समय बाद जीवनसाथी संग अकेले में समय बिताएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि व्यापारियों के लिए प्रतिद्वंदी चुनौती पैदा कर सकता है | घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे ख़ुशी का माहौल रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आप कुछ निर्णय ले सकते है | प्रेम जीवन वालो के दिन बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर