Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 सितम्बर 2021: आज कर्क राशि में है चन्द्रमा, इन राशियों के लिए है शुभ...

Sep 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | घर परिवार का माहौल आपको रास आएगा | नौकरीपेशा जातको को कार्यो में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | कहीं से बड़ी मात्रा में धन आने के आसार बन रहे है | शाम के लिए संतान के लिए कुछ जरुरी चीजों की खरीददारी कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर गिरावट देखने को मिल सकती है | किसी रसूखदार शख्स से मुलाकात की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढिया रहेगा | व्यापारी जातक कुछ महत्वपूर्ण योजनाओ को अंजाम दे सकते है | पिताजी से किसी बात पर मतभेद की सम्भावना है | स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानी से आज मुक्ति मिल जाएगी | विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा से मार्ग प्रशस्त होंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में सब मंगल रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए कमजोर प्रतीत हो रहा है | उधार लेने की सोच रहे है तो आज के लिए टाल दे, चुकाना मुश्किल होगा | शाम के समय परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकता है, जिससे ख़ुशी का माहौल रहेगा | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में तनाव की संभावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर सतर्कता बरते तो बेहतर है | साझेदारी में व्यापार का मन बना रहे जातको के लिए दिन पक्ष में है | भाई बहनो से आप किसी काम में मदद ले सकते है | स्वास्थ्य को लेकर उतार चढाव की संभावना है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीकठाक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उन्नति भरा प्रतीत हो रहा है | किसी को उधार दिया धन आज मिल सकता है, हालाँकि आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | बड़े बुजुर्गो से मिली सलाह काम आएगी | सेहत को लेकर दिन शुभ है | शाम को जीवनसाथी के साथ नजदीकी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | जिस भी कार्य को करने की सोच रहे है, उसमे देरी ना करे | नौकरीपेशा जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | आर्थिक मामलो में आज नुकसान की सम्भावना है | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ रहेगा | किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कार्यो में अधिक उत्सुकता दिखाने से बचे | नौकरीपेशा जातको को सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन चुनौतीभरा रह सकता है | व्यापारी जातक बड़ा जोखिम उठाने से बचे | स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के मामले में दिन उत्तम है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | विदेश जाकर पड़ने की सोच रहे जातक इस दिशा में कदम उठा सकते है | व्यापारी जातक आज अधिक ही व्यस्त रहने वाले है | संतान के विवाह को लेकर परिवार में चर्चा होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी घरेलू काम में व्यस्त हो सकते है | कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आज फैसला आ सकता है | किसी मित्र के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए प्रतिद्वंदी सिरदर्द बन सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है | परिवार के सदस्य से बहस हो सकती है, आपको धैर्य से काम लेना होगा | इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनो का आशीर्वाद मिलेगा | किसी परिचित से मुलाकात के लिए जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी करीबी से लगाई उम्मीद टूट सकती है, जिस वजह से आप थोड़े निराश हो सकते है | कामकाज को लेकर दिन सकारात्मक फल देगा | जीवनसाथी किसी चीज की जिद कर सकता है | शाम का समय दोस्तों संग बिताएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर