Category Archives:  Spiritual

राशिफल 05 सितम्बर 2021: जानिए अपनी किस्मत का हाल, कैसा बीतेगा आपका दिन...

Sep 04 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस में आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी, जिस वजह से शत्रु परेशान हो सकते है | सेहत के मामले में आपका दिन उत्तम है | विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीभरा रहने वाला है | परिवार के किसी सदस्य को आपसे मदद की आस होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज के दिन बेवजह किसी भी विवाद में न पड़े, मानसिक तनाव से घिर सकते है | बाहर के खान पान से दूरी बेहतर है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | कामकाज को लेकर आज का दिन प्रभावी साबित होगा, बस मेहनत में कमी ना आने दे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | लम्बे समय से किसी कार्य को करने या किसी चीज की इच्छा थी वो आज पूरी होने वाली है | सामाजिक कार्य को लेकर आप थोड़े व्यस्त हो सकते है | स्वास्थ्य को लेकर उत्तम रहेगा | परिवार के बड़े सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकते है, इसे विवाद में ना बदले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने किसी कार्य की जिम्मेदारी दुसरो को ना दे | प्रेम जीवन जीने वाले जातको के लिए दिन चुनौतीभरा साबित होगा | आज सुख सुविधा से जुडी किसी चीज की खरीद कर सकते है | राजनीति से जुड़े जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, जो की थकान की वजह बनेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | वैसे अपने करीबियों की भावनाओ को पहचानने की कोशिश करे, वे आपको शत्रु बने नजर आएंगे | आर्थिक मामले में आज निवेश की योजना बना सकते है | नौकरीपेशा जातको को सहयोगियों से मदद मिलेगी, समय आने पर आपको भी मदद करनी चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | किसी अधूरे काम को करने में मित्र की मदद लेनी पड़ेगी, हालाँकि आपका काम पूरा होगा |  संतान से जुड़े किसी निर्णय को ले सकते है | व्यापारी जातक आज जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | घर में किसी बात पर सदस्य में तनाव पैदा हो सकता है, आपको स्थिति संभालनी होगी | विदेश जाने की सोच रहे जातको को आज भागदौड़ करनी पड़ेगी | किसी को उधार दिया धन मिल सकता है, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा, नौकरीपेशा जातक ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है | आज के किसी को उधार धन ना दे, वापस मिलने में परेशानी होगी | व्यापारी जातक कुछ नई योजनाओ पर काम करेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी साबित होगा | लम्बे समय से चल रहा कर्ज आज उतरेगा, जिससे आपकी चिंता दूर होगी | विदेश में रहने वाले परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है | इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी संगत बदलने की जरूरत है | विवाहित जातको के लिए दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी | कामकाज को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है, जिसे निपटाने में वक़्त लगेगा | घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही परेशानी को दूर करने में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | किसी खास काम को लेकर व्यस्त हो सकते है | व्यापार के लिए लोन लेने की सोच रहे जातको की मेहनत सफल होगी | वैसे अपनी सेहत पर भी नजर रखे, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है | शाम के समय जीवनसाथी संग रोमांटिक शाम बिताएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा साबित होगा | न चाहते हुए भी आपको खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपको परेशान करेंगे | कामकाज को लेकर दिन अच्छा है | मित्रो संग कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते है | आज जीवनसाथी संग तनातनी हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर