Category Archives:  Spiritual

राशिफल 06 सितम्बर 2021: आज शिवयोग में इन 5 राशियों को होगा लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 05 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर कुछ चुनौती पैदा हो सकती है, लेकिन आप उसे अपनी सूझबूझ से निपटाने में सफल होंगे | व्यापारी जातक आज के दिन कुछ प्रभावी निर्णय ले सकते है | जीवनसाथी किसी खास चीज की मांग कर सकता है, जिसकी वजह से आपकी जेब पर भार बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातको को उधार धन की जरूरत होगी, हालाँकि परिवार से चर्चा के बाद ही उधार धन ले | शाम का समय परिवार संग बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क होना होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी बात को लेकर मन में उत्साह बन सकता है | मित्रों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | किसी प्रकार के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | आपके दाम्पत्त्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | समाज के प्रति आपके योगदान के चलते आपको सम्मानित किया जा सकता है | प्रेम जीवन जी रहे जातको के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आया है | कामकाज को लेकर भी दिन पक्ष में है | हालाँकि शाम के समय माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, आप सतर्क रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | सुख सुविधा से जुडी किसी चीज की खरीद कर सकते है | आज के दिन नौकरीपेशा जातक अपने विरोधियों से सावधान रहे, वे अनिष्ट की फ़िराक में है | कोई मित्र आपको पार्टी में आमंत्रित कर सकता है, जिसमे आप जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आप बड़े प्रसन्न होंगे | व्यापारी जातक धन निवेश करने का विचार कर सकते है | स्वास्थ्य से जुडी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर से अवश्य परामर्श ले | जीवनसाथी संग किसी बात पर मतभेद हो सकते है, इसे बढ़ने ना दे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | व्यापारी जातको के साझेदार किसी तरह की मदद मांग सकते है | घर परिवार में भूमि को लेकर चल रही समस्या सिरदर्द की वजह बन सकती है | भाई बहनो संग भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में नाराज जीवनसाथी के लिए उपहार खरीदे तो बेहतर है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | पिताजी संग किसी कार्य को पूरा करेंगे, ये आपके संबंधो में सुधार करेगा | आज के दिन धन निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले तो बेहतर है | व्यापारी जातको को आज मनचाहा फायदा होगा | विवाहित जातक अपने भविष्य के लिए योजनाए बना सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है | कोई बड़ा लाभ या अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन थोड़ा कमजोर है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए दिन प्रभावी है, उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए ऑफर आ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी सरकारी कार्य में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है | घर परिवार मे शांत पड़ा विवाद फिर से पैदा खड़ा हो सकता है, जिस वजह से आप थोड़े चिंतित होंगे | इस राशि के विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला लेने में सफल होंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | साझेदारी में यदि व्यापार करने की सोच रहे है, तो प्लान को आगे बढ़ाने के लिए समय उत्तम है | सेहत के मामले में दिन पक्ष में है | धर्म कर्म के कार्यो में आप खर्चा कर सकते है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है, जिससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको अपने खर्चो में कमी लाने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही आप आर्थिक कमी का सामना करेंगे | सेहत को लेकर आज थोड़ी परेशानी की सम्भावना है | घर में माता जी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर