Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 सितम्बर 2021: आज बन रहे है आर्थिक लाभ के योग, जानिए किसे होगा लाभ...

Sep 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | परिवार के बिज़नेस के लिए आपको कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते है | आज कोई सरकारी काम अटक सकता है, जिस वजह से माथे पर चिंता की लकीरे होगी | सेहत के मामले में आपका दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है | व्यापारी जातको के लिए दिन प्रभावी है, पूर्व में लिए गए निर्णय लाभ दिलाएंगे | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | किसी अतिथि के आगमन की सम्भावना बन रही है | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर नजर बनाये रखे, गिरावट देखने को मिल सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा है, आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी | इसे देखकर शत्रु तनाव में आ सकते है | परिवार के किसी समारोह में शामिल हो सकते है | घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | सम्पति की खरीददारी की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | संतान किसी चीज की इच्छा जता सकती है | आर्थिक मामलो में आपको सम्भलने की जरूरत है, व्यर्थ के खर्चो से दूरी रखे | दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | व्यापारी जातक साझेदार जोड़ने का विचार बनाएंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | किसी रुके हुए काम में भाई आपकी मदद करेगा | सेहत को लेकर दिन उत्तम है | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन तनावभरा रहने की सम्भावना है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर लिए गए निर्णय सही साबित होते देख, मन प्रसन्न होगा | दोपहर के बाद उधार लेनदेन से बचने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन नई ऊर्जा लेकर आया है | स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सुखद रहेगा | आज कोई बड़ी चिंता दूर होगी, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा | किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है, उससे आपको आमदनी के नए स्त्रोत के बारे में पता चलेगा | घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातको को कटुता को मिठास में बदलने की कला सीखने की जरूरत है | संतान को अच्छा कार्य करते देख आपका मन प्रसन्न होगा | विदेश में रहने वाले परिजन से कोई समाचार मिलेगा, जो आपको विचार में डाल सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | क्षमता से अधिक काम की जिम्मेदारी ना ले, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते है | धन निवेश की सोच रहे है, तो विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले | कामकाज को लेकर दिन सामने रहेगा | शाम का समय परिवार के बच्चो संग मौज मस्ती में बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी कार्य को करने का निर्णय लेंगे, लेकिन किसी कारणवश बीच में उसे छोड़ना पड़ सकता है | कला से जुड़े जातको के लिए दिन शुभ है, उन्हें सम्मानित किया जा सकता है | किसी मित्र से चल रही अनबन आज दूर होगी, आप अच्छा महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | हालाँकि आज के दिन उधार धन ना दे, अन्यथा वापस मिलने में परेशानी होगी | व्यापारी जातको संग संबंधो में सुधार होगा | आज के दिन आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अपने कार्यो में सतर्कता बरतनी होगी | गृहस्थ जीवन में वाद विवाद की आशंका है | आर्थिक मामले में दिन पक्ष में है, निवेश किया गया धन आपको लाभ पहुंचा सकता है | ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से बचे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर