Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 सितम्बर 2021: आज चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 07 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे | आज के दिन यात्रा करने के दौरान सामान का खास ख्याल रखना होगा | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आया है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम वाला प्रतीत हो रहा है | परिवार के किसी सदस्य संग आपकी बहस हो सकती है, इसे बढ़ने ना दे | शाम को अपनी सुविधा के लिए किसी चीज की खरीददारी कर सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान की सफलता देख आपका मन प्रसन्न होगा | परिवार में धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन प्रभावी लेकिन थका देने वाला साबित होगा | लम्बे समय से रुका हुआ धन आज मिल सकता है, आपको थोड़े प्रयास करने होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, तरक्की के आसार बन रहे है | किसी कार्य को पूरा करने में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है | संतान संग मतभेद हो सकते है, आपको प्यार से उन्हें समझाने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातक आज बड़ी डील का हिस्सा बनेंगे, जिससे उन्हें लाभ होगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित होगा | विद्यार्थियों की कोई इच्छा आज पूरी होगी | शाम के समय स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, हालांकि चिंता का विषय नहीं है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है | इसके चलते जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे, वे अपनी नाराजगी प्रकट कर सकते है | कामकाज को लेकर दिन सकारात्मक रहेगा | आर्थिक मामले में दिन अच्छा है, आपको किसी अनुभवी से धन निवेश की सलाह मिलेगी, आप इस पर विचार करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया प्रतीत हो रहा है | हालाँकि आपके शत्रु भी सक्रीय है, इसीलिए आपको सावधान रहना होगा | ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | माता पिता की किसी इच्छा को आज पूरा करेंगे, आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी समाचार के चलते आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातको पर आज बॉस की नजर है, व्यर्थ चीजों में ध्यान देने से बचे | स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज के दिन जिस भी काम को हाथ ले, उसे अधूरा ना छोड़े | आज पड़ोसी को किसी काम में आपकी मदद लेनी पड़ेगी | शाम के समय मेहमान के आने की सम्भावना है, जिसके चलते ना चाहते हुए भी आपको खर्चा करना पड़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | समाज के प्रति किये जा रहे आपके कार्य आपको सम्मान दिलाएंगे | नौकरीपेशा जातको को नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | आज किसी करीबी के लिए आपको धन का इंतजाम करना पड़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कुछ ख़ास रहेगा | व्यापारी जातको को आज मनचाहे लाभ होंगे, इसके चलते वो छोटी मोटी पार्टी भी कर सकते है | नौकरीपेशा जातको को जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बढ़िया है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में आपको मेहनत के अनुरूप ही परिणाम मिलेंगे | मित्रों संग घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी देंगे, जिसे आप पूरा कर लेंगे | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में आज मतभेदो के चलते तनाव रहने की सम्भावना है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर