Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 सितम्बर 2021: आज बनेंगे इन राशियों के हर काम, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 08 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन खास रहेगा | किसी काम को लेकर आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | परिवार के सदस्यों संग किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी | नौकरीपेशा जातक किसी भी कार्य को कल पर ना टाले | सेहत को लेकर आपका दिन शुभ है | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा कर लेंगे | पिताजी किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको दे सकते है | घर परिवार में सम्पति को लेकर चल रहा विवाद आज दूर होगा | आज जीवनसाथी से कोई सलाह मिलेगी, जो आपको बेहद रास आएगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक क्षमता से अधिक जोखिम उठाने से बचे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन प्रभावी रहेगा, उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे | स्वास्थ्य के मामले में शाम को सिरदर्द हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है | घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा होगी | नौकरीपेशा जातको पर आज कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके चलते वे व्यस्त रहेंगे | जीवनसाथी किसी चीज की मांग कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान के लिए कोई वस्तु खरीद सकते है, जिसमे बड़ा खर्चा होगा | व्यापारी जातक मनचाहा लाभ कमाने में सफल होंगे | शाम के समय मेहमान के आने की सम्भावना है, जिस वजह से चहलपहल का माहौल रहेगा | आज आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी भी कदम को उठाने से पहले 2 बार सोच विचार कर ले | आज कोई मित्र आपको घर पर आमंत्रित कर सकता है, आप प्रसन्न होंगे | स्वास्थ्य के मामले में दिन उत्तम है | जीवनसाथी की कही कोई बात आपको परेशान कर सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा | नौकरीपेशा जातको को नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर भी शुभ संकेत मिल रहे है | व्यापारी जातको के लिए दिन सामान्य रहेगा | सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा | शाम को जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप अपने कुछ जरुरी कार्यो को पूरा करने की कोशिश करेंगे | ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अभी इन्तजार करना होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब मंगल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा प्रतीत हो रहा है | सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा | इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन निराशाजनक साबित होगा | सेहत के मामले में दिन ठीक है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव की सम्भावना है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी कार्य में उम्मीद से अधिक मेहनत लगेगी, जिस वजह से आप थका हुआ महसूस करेंगे | आज किसी करीबी को आपकी मदद की जरूरत होगी | आर्थिक मामलो में आज सावधान बरतनी होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्रेम को बढ़ाएगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, डॉक्टर से सलाह ले | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | व्यापारी जातको को आज करीबी की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन किसी के भी बहकावे में आने से बचे, अन्यथा अपना ही नुकसान करा सकते है | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | अपने किसी काम में आपको भाई की मदद लेनी पड़ेगी | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर