Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 सितम्बर 2021: आज वृश्चिक राशि में चन्द्रमा, जानिए किन राशियों को होगा लाभ...

Sep 12 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अपने किसी कार्य को लेकर दुविधा है, तो अनुभवी से सलाह ले | व्यापारी जातको को आज यात्रा करनी पड़ सकती है | पिताजी से आज किसी बात को लेकर मतभेद की सम्भावना है, आपको अपने पर काबू रखना होगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने निजी कार्यो में व्यस्त रहेंगे, जिससे परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | नौकरीपेशा जातक जल्दबाजी में कोई कार्य ना करे, गड़बड़ हो सकती है | स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन शुभ रहेगा | शाम के समय किसी सामाजिक सम्मलेन में शामिल हो सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | आज किसी करीबी की कही कोई बात आपको परेशान करेगी, आप व्यर्थ में तनाव ना ले स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | आज किसी अतिथि से मुलाकात होगी, वे आपको शुभ समाचार दे सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | शेयर बाजार में निवेश की सोच रहे है, तो आज दिन शुभ है | नए कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे जातको की इच्छा आज पूरी होगी | आज किसी मित्र के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन चुनौतीभरा रहेगा, जिस वजह से आपको परेशानी हो सकती है | सेहत के मामले में आपका दिन ठीक है | वैसे आज भावनाओ में बहकर किसी प्रकार का निर्णय ना ले | नौकरीपेशा जातको के लिए आज दिन शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | संतान के विवाह के लिए आज प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा प्रतीत हो रहा है | इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा पछताना पड़ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारी जातको के लिए लाभ के योग बन रहे है, इसे हाथ से ना जाने दे | नौकरीपेशा जातको के उच्च अधिकारी आज आपसे प्रसन्न नजर आएंगे | दिन सेहतमंद रहेगा | शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बीता सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम देने वाला प्रतीत हो रहा है | घर परिवार में किसी तरह की समस्या चल रही है, तो वो आज समाप्त होगी | आर्थिक मामले में दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, लेनदेनों में सावधानी बरतनी होगी | आज लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | सामाजिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसके चलते कुछ नए लोगो से भी मुलाकात होगी | परिवार का माहौल ठीक रहेगा | आज पडोसी को किसी काम में आपकी मदद की जरूरत होगी | जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वे अपनी नाराजगी प्रकट कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन  फलदायी रहेगा | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको के लिए दिन अच्छा है, घर से शुभ समाचार की उम्मीद है | आज अटका हुआ धन मिल सकता है, जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | स्वास्थ्य और दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ लेंगे, उसे समय पर पूरा कर लेंगे | साझेदारी में व्यापार कर रहे जातको के लिए दिन प्रभावी है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातको की मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित लोगो से होगी, ये आपको भविष्य में लाभ दिलाएगी | संतान के भविष्य को लेकर धन निवेश की योजना बना सकते है | आज किसी मित्र से हल्की अनबन हो सकती है, आप इसे बढ़ने ना दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर