Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 सितम्बर 2021: आज इन राशियों पर है सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 18 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, तभी कार्य सफल होंगे | निवेश का विचार है, तो आज के लिए टाल दे | रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगो के लिए दिन प्रभावी है | इस राशि के विद्यार्थी मनचाहे परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से अटका हुआ धन मिल सकता है, आप इसे निवेश कर सकते है | कामकाज को लेकर अच्छे फल मिलेंगे | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा है | धर्म कर्म के कार्यो में आज योगदान देंगे | परिवार में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसे लेकर आप विचारमग्न रहेंगे | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी बात को लेकर आपका डर सही साबित हो सकता है | कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप जीवनसाथी संग मिलकर कुछ प्लानिंग कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी के बहकावे में आकर को भी निर्णय ना ले | आर्थिक स्थिति को लेकर शुभ संकेत मिल रहे है | कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसका निपटान हो सकता है | घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमे सफलता मिलेगी | वैसे अपने अंदर अहं की भावना को ना आने दे, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा | किसी मित्र को आज आपकी मदद की जरूरत होगी | संतान की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मन में कुछ बाते परेशान करेगी, जिस वजह से ऑफिस में मन नहीं लगेगा | माता-पिता से सलाह लेकर किया गया कार्य सफल होगा | सेहत को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आप जीवनसाथी संग घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | लम्बे समय बाद किसी परिचित से मुलाकात होगी, आप प्रसन्न होंगे | आज संतान अपने मन की बात अपने सामने रख सकती है | कामकाज को लेकर दिन ठीक है, हालाँकि बॉस से अनबन होने की आशंका है, इससे बचने की कोशिश करे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | आज किसी भी काम को अधूरा ना छोड़े, अन्यथा बाद में परेशानी होगी | पिताजी को शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | जीवनसाथी किसी चीज को लेकर आपको शिकायत कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | व्यापारी जातको को आज सतर्क रहना होगा, शत्रु अनिष्ट की कोशिश कर सकते है | भविष्य को लेकर आप कोई योजना में बदलाव का विचार करेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | शाम को जीवनसाथी के परिवारजनों की वजह आपको असुविधा हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको की स्थिति में सुधार होगा, उनका प्रभाव बढ़ेगा | आज किसी मित्र से आप उधार धन ले सकते है | बाहर के खानपान से दूरी रखे, पेट संबंधी समस्या हो सकती है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है | कामकाज को लेकर दिन अनुकूल रहेगा | शाम को मित्र संग घूमने जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग चल रही परेशानी आज दूर होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | घर में छोटे सदस्य की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा | किसी घरेलू कार्य के चलते आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है | किसी करीबी की मदद पड़ेगी, लेकिन आप इससे बचने की कोशिश करे तो अच्छा है |  आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर