Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 सितम्बर 2021: आज इन राशि वालो की बढ़ेगी आमदनी, जानिए अपनी किस्मत का हाल...

Sep 19 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने किसी अधूरे काम को लेकर आपको मित्र की जरूरत पड़ सकती है | किसी करीबी से उधार लेने की सोच रहे है, तो विचार त्याग दे, बाद में रिश्ते प्रभावित हो सकते है | रोजगार की तलाश कर रहे जातको के लिए आज का दिन शुभ है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | व्यापारी जातक अपने किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते है | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन प्रभावी रहेगा | शाम के समय मित्रों के साथ घूमने फिरने जा सकते है | 

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको फिजूलखर्ची से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा बड़ा नुकसान करा सकते है | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | कुछ नया करने की सोच रहे जातको को आज अच्छे ऑफर मिलने के आसार बन रहे है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जिस भी काम को हाथ में लेंगे उसे समय रहते पूरा कर लेंगे | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | आज पिताजी से किसी काम को लेकर सलाह मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का साथ आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपके लिए दिन सामान्य रहेगा | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | आपको उनसे आर्थिक सलाह मिल सकती है, जो आपको रास आएगी | व्यापारी जातक अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे |  जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है | इस दौरान अपने खानपान का खास ख्याल रखे | सामाजिक कार्यो से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | जीवनसाथी अपने मन की बात आपके सामने रख सकता है | घर परिवार का माहौल आपको रास आएगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी नए कार्यो को करने का आईडिया मित्र संग शेयर कर सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में माताजी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकते है | अविवाहित जातको के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक किसी की बातो में आकर निर्णय लेने से बचे | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में वृद्धि होगी, जिस वजह से तनाव हो सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी संग संतान के भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | वैसे अपने सुख सुविधा की चीजों पर आप खर्चा करने का मन बना सकते है | इस राशि के छोटे व्यापारी आज अच्छा लाभ कमाएंगे | बाहर के खान पान से परहेज रखे, अन्यथा पेट से जुडी समस्या हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचे | सेहत को लेकर दिन अच्छा है | पिताजी से किसी जरुरी मसले पर चर्चा कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर संकेत दे रहा है | अतः अपने कार्यो में आपको खास सावधानी बरतनी होगी | लोन या उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज के लिए विचार त्याग दे | संतान के विवाह को लेकर आ रही बाधा आज दूर होगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | भाई से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, आपको अपने पर धैर्य रखना होगा | कामकाज को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे | घर की मरम्मत करवाने का विचार रख सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने की सम्भावना है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर