Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 सितम्बर 2021: आज इन 3 राशियों पर भारी है ग्रह, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 20 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी सरकारी कार्य में आपको परेशानी हो सकती है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन अच्छा है, कोई लाभ हो सकता है | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा, कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | सेहत को लेकर गिरावट देखने को मिल सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज के दिन आपको व्यर्थ किसी कार्य पर खर्चा करना पड़ेगा | व्यापारी जातको के लिए दिन लाभ देने वाला साबित होगा | स्वास्थ्य को लेकर दिन उत्तम है | मित्र संग किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है, आपको शांति से काम लेना होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातको को साझेदारी संग मीटिंग करने की जरूरत महसूस होगी | किसी निजी कार्य को लेकर यात्रा कर सकते है | पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते है | जीवनसाथी किसी चीज की मांग करेगा, जिसमे बड़ा खर्चा हो सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | आज किसी सामाजिक कार्य में शरीक हो सकते है, जहाँ नए लोगो से मुलाकात होगी | सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क होना होगा | संतान को उत्तम कार्य करते देख मन प्रसन्न होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम और साथ रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | व्यापारी जातको को आज बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे | घर का छोटा सदस्य अपनी कोई परेशानी आपसे शेयर कर सकता है | शाम को माता पिता संग नजदीकी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर दिन बढ़िया है | हालाँकि आर्थिक मामलो में थोड़े सतर्क रहे, नुकसान झेलना पड़ सकता है | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनातनी की स्थिति आज दूर होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कोई कार्य परिचित व्यक्ति की वजह से अटक सकता है, अच्छा होगा पहले ही सतर्क रहे | लोन लेने की कोशिश कर रहे जातको की मेहनत आज सफल होगी | ऑफिस में यदि उच्च अधिकारी से सलाह की जरूरत हो तो बेझिझक होकर सलाह मांगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको का कार्य सहयोगियों की मदद से पूरा होगा | आज आपके मित्र को आर्थिक मदद की जरूरत होगी, आप उनकी मदद करेंगे | संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, अच्छा होगा आप इस बारे में संतान से बात करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है | निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन ना बन पाने की वजह से जीवनसाथी की निराशा झेलनी पड़ेगी | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन सामान्य | शाम को समय को परिचित मुलाकात के लिए आ सकता है, जिस वजह से घर में चहल पहल का माहौल रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | किसी सम्पति को लेकर चल रही डील आज पूरी हो सकती है | व्यापारी जातको के लिए दिन खास साबित होगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थका देने वाला साबित होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | शाम को परिवार के बच्चो संग खेलकूद में हिस्सा लेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से चल रहे कर्जे को चुकाने में आज सफल होंगे | जीवनसाथी संग घूमने फिरने जा सकते है | अपनी आमदनी बढ़ाने के स्त्रोतों को लेकर आप उत्सुक रहेंगे | कामकाज को लेकर दिन अच्छा है, हालाँकि आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसे आसानी से पूरा कर लेंगे | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन प्रभावी है | किसी कार्य में आपको नगद की कमी महसूस होगी, हालॉंकि आपको समय पर मदद मिल जाएगी | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर