Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 सितम्बर 2021: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | स्वास्थ्य को लेकर चल रही समस्या से आज निजात मिलेगी | किसी परिचित से उधार धन लेने की सोच रहे है, तो आज मदद मांगने के लिए दिन उत्तम है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन बढ़िया रहेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी, अन्यथा बड़ी गड़बड़ हो सकती है | किसी धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होने का प्लान बन सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ संकेत दे रहा है, लेकिन खर्चे की भी सम्भावना है | धन निवेश को लेकर अच्छी सलाह मिल सकती है | सेहत के मामले में आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारी जातको को आज लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, जिस वजह से थकान महसूस होगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अटके हुए कार्यो को पूरा करने में आप सफल होंगे, हालाँकि भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | सेहत को लेकर दिन बढ़िया रहेगा | संतान के भविष्य के लिए कोई निर्णय ले सकते है, अच्छा होगा इस निर्णय में आप जीवनसाथी को भी शामिल करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | घर में भूमि या भवन खरीदने की बात चल सकती है | खर्चो को लेकर आज हाथ थोड़ा टाइट रखे | व्यापारी जातको को आज अच्छी डील मिलने वाली है | आज किसी मित्र को आपसे मदद की जरूरत होगी, आप उनकी मदद करेंगे | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन कुछ खास साबित होगा | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, आपका मन प्रसन्न होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है | किसी योजना में धन निवेश का मन बना सकते है | किसी सरकारी कार्य में आपको मित्र की मदद लेनी पड़ेगी | भाई से चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा, आपके रिश्ते में प्रेम पनपेगा | आपके दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपनी किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आज बड़ा खर्चा कर सकते है | नौकरीपेशा जातको के कार्य की प्रशंसा होगी | आर्थिक मामले में दिन अच्छा है | इस राशि की महिलाओ को आज अच्छा फायदा होने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि किसी वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा | संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा | आज के दिन बाहर के खानपान से दूरी रखे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | राजनीति से जुड़े जातको को आज यात्रा करनी पड़ेगी, ये लाभदायी साबित होगी | सेहत को लेकर आज दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर चल रही स्थिति की वजह से थोड़े चिंतित हो सकते है | जीवनसाथी किसी चीज को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय पूरा करने में सफल होंगे | व्यापारी जातको के लिए दिन प्रभावी है | अपने खर्चो को लेकर आपको संयमित होने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही आर्थिक संकट से सामना होगा |  आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | सरकारी नौकरीपेशा जातको की पदोन्नति के आसार बन रहे है | माता पिता अपनी कोई इच्छा जाहिर कर सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक है, हालाँकि दिन खर्चीला साबित होगा | संतान के विवाह को लेकर आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर