Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 सितम्बर 2021: इन 5 राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 26 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने कामकाज को लेकर थोड़ी व्यस्तता रहेगी, आपको इसमें सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती है | लम्बे समय से चल रहा क़ानूनी मसला अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकता है | आज के दिन कीमती वस्तुओ को संभाल कर रखे, चोरी होने या खोने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | जिस भी कार्य को आप हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | व्यवसायी जातक आज अच्छी डील पा सकते है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी को उधार दिया धन आज मिल सकता है, हालाँकि आपको थोड़े प्रयास करने होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा | खर्चो को लेकर सम्भलने की जरूरत है, अन्यथा बाद में मुसीबत होगी | आज संतान आपसे अपनी कोई समस्या शेयर कर सकती है, आप उनकी मदद करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर आपका दिन शुभ है | व्यापारी जातको की साझेदारों संग अनबन हो सकती है | आज अपनी वाणी में मधुरता बनाये रखे | सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा | मित्रों संग कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | जीवनसाथी किसी चीज को लेकर आपसे राय ले सकता है | व्यापारी जातको को आज लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने के आसार बन रहे है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम और सहयोग रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | इसीलिए अपने कामकाज में सावधानी बरतनी होगी | आज व्यर्थ की बातो में ध्यान लगाने से बचना होगा | अपनी मनपसंद चीज पर कुछ खर्चा कर सकते है | घर में विवाह योग्य जातको के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापारी जातको को आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है | कामकाज को लेकर दिन सकारात्मक फल देने वाला रहेगा | घर में माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, आपको ध्यान देना होगा | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए दिन फलदायी है, जनसमर्थन में वृद्धि होगी | कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस वजह से थकान महसूस होगी | जीवनसाथी संग किसी बात को लेकर वाद विवाद पनप सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन फलदायी रहेगा | जिस भी काम को आप हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | आज किसी चीज पर ना चाहते हुए भी आपको खर्चा करना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को अपने परिवार से मिलवा सकते है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | आज किसी मित्र को आपकी मदद की जरूरत होगी | आज आपके शत्रु सक्रिय है, इसीलिए आपको सावधान रहना होगा | प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जातको को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी, जो की आपको रास आएगी | आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करने उनके घर जा सकते है | सेहत को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी आपको सौंप सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप कुछ नया सीखने का विचार कर सकते है | विद्यार्थियों को आज गुरुजनो की मदद की जरूरत पड़ेगी | बाहर के खानपान से परहेज रखे तो बेहतर है, पेट संबंधी समस्या हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर